फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   खेदड़ प्लाट कर्मचारियों ने धरना देकर जताया रोष

खेदड़ प्लाट कर्मचारियों ने धरना देकर जताया रोष

Wed, 09 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खेदड़ प्लाट कर्मचारियों ने धरना देकर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने पानीपत थर्मल प्लांट में यूनिट नं. 5 को बंद करने के विरोध में मंगलवार को थर्मल प्लांट खेदड़ के मुख्य द्वार पर धरना दिया। अध्यक्षता यूनिट प्रधान सुभाष कतिरा ने की। मंच संचालन यूनिट सचिव दलजीत पंघाल ने किया।
प्रधान सुभाष ने धरने को संबोधित किया कि पानीपत थर्मल प्लांट यूनिट नंबर पांच की क्षमता 210 मेगावाट है। प्लांटों के ठीक ढंग से कार्य करने के बावजूद हरियाणा सरकार गलत आंकड़े पेश कर उन्हें बंद करने की योजना बना रही है। इस अवसर पर सर्कल सचिव सतबीर शर्मा ने भी सरकार द्वारा कर्मचारी विरोधी फैसले लिए जाने की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी और जन विरोधी नीतियों को अपना रही है, जिससे जनता और कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने प्रमोशन पॉलिसी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान हरियाणा सरकार व एचपीजीसीएल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरने को पूर्व प्रधान रामभक्त बूरा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार, उपप्रधान कृष्ण कुमार, राजबीर वर्मा, सुरेश सैनी, देवेंद्र भारद्वाज, नरेंद्र घनघस सह सचिव, बीबी शर्मा, जसबीर, अशोक कुमार, ओमप्रकाश आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 13
पानीपत थर्मल प्लांट की यूनिट बंद करने पर भड़के बिजली कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed