फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   खुले में शौच करने निकले तो पुलिस लेकर पहुंचेगी समन, हो सकती है छह महीने की कैद

खुले में शौच करने निकले तो पुलिस लेकर पहुंचेगी समन, हो सकती है छह महीने की कैद

Fri, 16 Jun 2017 12:05 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खुले में शौच करने निकले तो पुलिस लेकर पहुंचेगी समन, हो सकती है छह महीने की कैद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
ओडीएफ को लेकर नगर निगम कार्यालय में वीरवार को पार्षदों और सामाजिक संगठनों के साथ मीटिंग हुई। मीटिंग में कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। बैठक में मौजूद एडीसी एएस मान ने सख्त निर्देश दिए कि खुले में शौच के लिए जाने वालों पर सख्ती बरतनी होगी। यह गंभीर मुद्दा है। सुबह फील्ड में निकलने वाली टीम अपने साथ 133 का नोटिस लेकर जाएं। मौके पर ही नाम-पता भरकर उसके घर के दरवाजे पर अच्छी तरह चस्पा दें। मामला एसडीएम की कोर्ट में चलेगा। पुलिस जब घर पर समन लेकर जाएगी तो उसे भी गंभीरता का पता चल जाएगा। इस मामले में छह महीने तक की कैद की सजा हो सकती है।
सातरोड़ में चारदीवारी बनाकर जा रहे हैं खुले में शौच
सातरोड़ में खुले में शौच के लिए चारदीवारी बनाई गई है। इसको लेकर मामला उठा। अधिकारी ने कहा कि अलग अलग राय सामने आई। किसी ने कहा चारदीवारी तुड़वा दो तो किसी ने कुछ। इस पर एडीसी मान ने खुद कहा कि वहां गहरे गड्ढे करवा दो, जिससे ओपन टायलेट पर बैन लगे। इसके अलावा दूसरा विकल्प उसका गेट निर्माण कर बंद करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

संस्थाओं और पार्षदों के सहयोग की जरूरत : कमिश्नर
कमिश्नर अशोक बंसल ने मीटिंग में कहा कि शहर में 20 में से 11 वार्ड ओडीएफ हैं। नौ वार्डों का मामला है। इनमें से भी दो पार्षद लिखकर दे चुके हैं। प्रयास पहले भी किए गए हैं, जिनका रिजल्ट भी आया है मगर पूरी तरह ओडीएफ नहीं हो पाया है। इसके लिए पार्षदों और संस्थाओं के सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटिंग में यह पहुंचे
मेयर शकुंतला राजलीवाला, सीनियर डिप्टी मेयर डीएन सैनी, डिप्टी मेयर भीम महाजन, पार्षद नरेंद्र शर्मा, पार्षद टीनू जैन सहित मीटिंग में केवल पांच पार्षद ही पहुंचे। इसके अलावा कोई भी पार्षद मीटिंग में नहीं आए। बीजेपी पार्षदों ने तो मीटिंग से दूरी बनाए रखी।
महिलाओं की स्पेशल ड्यूटियां लगाईं
जिला शिक्षा अधिकारी और सीडीपीओ को निर्देश दिए कि जो भी कर्मचारी चाहे महिला हो या पुरुष, अपने एरिया में ओडीएफ के लिए जाएंगी। महिलाओं की स्पेशल ड्यूटियां लगाई गई हैं। सुबह पांच से 7 बजे तक वे अपने निवास स्थान वाले एरिया में लोगों को जागरूक करेंगी। क्लर्क सुरेंद्र ने सुझाव दिया कि पति-पत्नी सुबह सैर के लिए के लिए जाते हैं तो वे लोगों को जागरूक कर सकते हैं। विशेषकर इस अभियान में अपनी पत्नी को साथ लेकर जाएं। महिलाओं को समझाने के लिए महिलाओं की भागीदारी रंग लाएगी।
सेक्टर 16-17 के मोबाइल टॉयलेट में नहीं पानी
पटेल नगर से मीटिंग में आए टीजीटी और एनजीओ के संचालक अमित ग्रोवर ने मामला उठाया कि सेक्टर 16-17 में मोबाइल टॉयलेट में पानी ही नहीं है। जब पानी ही नहीं होगा तो लोग बाहर ही टॉयलेट के लिए निकलेंगे। कमिश्नर ने तुरंत प्रभाव से सीएसआई को निर्देश दिए कि पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।
शिव कॉलोनी, सूर्य नगर में बड़ी समस्या
सीनियर डिप्टी मेयर डीएन सैनी मामला उठाया कि शिव कॉलोनी, सूर्य नगर, महाबीर कॉलोनी, सेक्टर-14 में झुग्गियों वाले खुले में शौच के लिए जाते हैं। यहां बड़ी समस्या है। अगर इन तीन जगहों पर गौर किया जाए तो शहर ओडीएफ हो जाएगा। इनके लिए मोबाइल टॉयलेट की आवश्यकता है। इस पर कमिश्नर ने एमई प्रवीन को जल्द मोबाइल टॉयलेट खरीदने बारे टेंडर लगाने के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद
एडीसी एएस मान, कमिश्नर अशोक बंसल, ज्वाइंट कमिश्नर शालिनी चेतल, ईओ इंद्रजीत कुलड़िया, एमई प्रवीन कुमार, सीएसआई सुभाष, एमई संदीप, एमई अमित कौशिक, जेई अनिल मोहिल, एलओ प्रवीन कुमार, क्लर्क कृष्ण सैनी सहित पूरा स्टाफ मौजूद था।

फोटो 40
- ओडीएफ की मीटिंग में हुआ फैसला, 133 के तहत दें नोटिस
- एसडीएम की अदालत में चलेगा मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed