{"_id":"594185d34f1c1b37668b471c","slug":"131497466323-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस की मीटिंग की प्रोसेडिंग सरकार को भेजने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस की मीटिंग की प्रोसेडिंग सरकार को भेजने का मामला
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
हाउस की मीटिंग में थर्ड पार्टी और बीजेपी पार्षद द्वारा 400 गलियों के निर्माण में एक भी गली ढंग से न बनाने का मुद्दा प्रोसीडिंग रजिस्टर में न चढ़ाने का मामला खिंचता जा रहा है। निगम स्टाफ ने सोमवार को प्रोसीडिंग रजिस्टर निगम कार्यालय में भिजवाया, जिसमें बार-बार एक की एजेंसी को थर्ड पार्टी का वर्क ऑर्डर देने के मामले का प्रस्ताव और 400 गलियां ठीक ढंग से न बनाने का प्रस्ताव ही प्रोसीडिंग में नहीं चढ़ाया गया था। मेयर स्टाफ ने प्रोसीडिंग पढ़कर मैडम शकुंतला राजलीवाला से बात की। मेयर ने प्रोसीडिंग वापस भेजने के लिए बोल दिया। मेयर स्टाफ ने इसे फिर वापस भेज दिया और कहा कि मैडम तब तक इस पर हस्ताक्षर नहीं करेंगी, जब तक ये प्रस्ताव प्रोसीडिंग में नहीं चढ़ाए जाते।
कई दिनों से चल रही खींचतान
इस मामले पर निगम अधिकारियों और पार्षदों के बीच कई दिनों से खींचतान चल रही है। पार्षदों ने आवाज उठाई है कि जो चर्चा हाउस की मीटिंग में हुई, उन्हें प्रोसीडिंग में क्यों नहीं डाला जा रहा। इस पर मेयर ने कहा कि ये सब डाले जाएंगे। अगर ऐसा नहीं होगा तो वे तब तक हस्ताक्षर नहीं करेंगी, जब तक ये प्रस्ताव प्रोसीडिंग में नहीं डाले जाएंगे। मेयर ने कहा था कि दो दिन के अंदर अगर प्रोसीडिंग नहीं आती तो वे पत्र लिखेंगी। हालांकि अधिकारी अब भी अपनी मनमानी चला रहे हैं। हो सकता है मेयर पर कमिश्नर या फिर अन्य अधिकारी किसी तरह से दबाव बनाए।