फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   134ए के तहत जारी लिस्ट में बड़े स्कूलों के नाम गायब, बीईओ ने भेज नोटिस

134ए के तहत जारी लिस्ट में बड़े स्कूलों के नाम गायब, बीईओ ने भेज नोटिस

Mon, 01 Apr 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
134ए के तहत जारी लिस्ट में बड़े स्कूलों के नाम गायब, बीईओ ने भेज नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। 134ए के तहत विभाग द्वारा जारी स्कूलों की लिस्ट में कई बड़े स्कूलों के नाम गायब हैं। ऐसे में जो अभिभावक इन स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला करवाना चाहते थे, वे हैरान हैं। मामला शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया तो बीईओ द्वारा कुछ स्कूलों को नोटिस भेजने की बात कही गई है।
जानकारी के अनुसार हिसार के प्रथम ब्लॉक के बीईओ कार्यालय में पहुंचे कुछ अभिभावकों ने आरोप लगाया कि 10 से 12 स्कूल ऐसे हैं, जिनके नाम शिक्षा विभाग की लिस्ट में नहीं है। इन स्कूलों में सेंट कबीर स्कूल, ठाकुरदास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट मैरी स्कूल, आर्यन स्कूल, केएल आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नाम शामिल हैं। अभिभावकों ने जब इस मामले से बीईओ को अवगत कराया गया तो बीईओ की ओर से स्कूलों को नोटिस भेजे गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे स्कूलों ने अगर सोमवार तक सीटों के बारे में जानकारी नहीं दी तो स्कूल मुखिया को तलब कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मेरी संज्ञान में यह मामला कुछ अभिभावकों द्वारा लाया गया था। इसके बाद उन्हें नोटिस भेज दिया गया है। इसके बावजूद यदि स्कूल इस मामले में गंभीर नहीं हुए तो उनके मुखियाओं को तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंद्रजीत कौर, बीईओ, ब्लॉक-1, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed