{"_id":"5aef5bb64f1c1b330a8b892c","slug":"121525636022-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टरवासी बोले, साथ रहे तो सरकार को झुका कर रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टरवासी बोले, साथ रहे तो सरकार को झुका कर रहेंगे
Updated Mon, 07 May 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में हुई सेक्टरवासियों की प्रदेश स्तरीय रैली में एकजुटता पर अधिक जोर दिया गया। कुछ वक्ताओं ने मुख्यमंत्री से मिलने वाले सेक्टर वासियों के प्रतिनिधिमंडल को सरकारी समिति बताया। इस दौरान हरियाणा स्टेेट सेक्टर कान्फीडरेशन के स्टेट कन्वीनर यशवीर मलिक ने कहा कि अगर सभी सेक्टरवासी साथ रहे तो सरकार को झुकाकर रहेंगे और एन्हांसमेंट जब तक खत्म नहीं होगी, तब तक सरकार का पीछा नहीं छोड़ेंगे। ऐलान किया गया कि अब सरकार भगाओ अभियान चलेगा। आमरण अनशन से भी सरकार नहीं मानी तो मुख्यमंत्री आवास पर महापड़ाव डालेंगे।
रैली में जींद से आए लाला जगतनाथ ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा कि मनोहर लाल काबिल मुख्यमंत्री नहीं हैं। ऊपर से आ बैठा। इसलिए पूरे प्रदेश का भट्ठा बिठा दिया है। मनमाने फैसले लोगों पर थोपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया हुआ है कि एन्हांसमेंट पर ब्याज नहीं ले सकते और मुख्यमंत्री ब्याज लेने की बात कह रहे हैं। उन्होंने तो एन्हांसमेंट मामले की सीबीआई से जांच करवाने की भी मांग की।
हमने जंगल को आबाद किया
रैली में रोहतक से आए कदम सिंह ने कहा कि हमने जंगल का आबाद किया है। जिस समय सेक्टर काटे गए, वहां आसपास भी कोई नहीं रहता था। अब हमारे ही आशियाने को उजाड़ने की कोशिश की जा रही है। कोई व्यक्ति उम्र भर का पैसा लगाकर सेक्टरों में मकान बनाता है। उसे बार-बार एन्हांसमेंट के नाम पर लूटा जाता है। एन्हांसमेंट 100 फीसदी खत्म होनी चाहिए।
विज्ञापन
सेक्टरवासियों को भेड़ समझती है सरकार
रैली में जनचेतना मंच के अध्यक्ष उमेद लोहान ने कहा कि सेक्टरवासियों को सरकारें भेड़ समझती है। मगर अब सेक्टरवासी शेर-शेरनी बन चुके हैं। पहले हुडा मलाईदार महकमा था, लेकिन सरकारें लूट-खसोट की घोषणाएं इसी के पैसे से करती रही। इसलिए अब यह महकमा टोटे में चला गया है। लोहान ने कहा कि सेक्टरों से बढ़िया तो आजाद नगर के हालात हैं।
अच्छे दिन मोदी-शाह और खट्टर के आए हैं
रैली में हिसार जनसंघर्ष समिति के अध्यक्ष गौतम सरदाना ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने से पहले अच्छे दिन लाने के दावे करती थी। मगर सत्ता में आने के बाद अच्छे दिन केवल नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मनोहर लाल खट्टर के आए हैं। सेक्टरवासियों पर तो आफत डाली गई है। सरकार को एन्हांसमेंट वापस लेनी चाहिए, ताकि सेक्टरवासियों की परेशान खत्म हो।
बातचीत में यह कहा है मुख्यमंत्री ने
मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सेक्टर वासियों की बातचीत हुई थी। इसमें सेक्टरवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने एन्हांसमेंट खत्म करने की मांग की थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा था कि 40 फीसदी एन्हांसमेंट माफ कर देंगे, बाकी 60 फीसदी भर दो। प्रतिनिधिमंडल ने इस पर असहमति जाहिर कर दी थी। इसके बाद दोबारा से केलकुलेशन करने पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि दोबारा केलकुलेशन कर लो। उसमें जितनी एन्हांसमेंट बने, वह भर दी जाए।
इन जिलों के सेक्टरों में आई हुई है एन्हांसमेंट
कैथल, हिसार, सोनीपत, पलवल, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम, करनाल, बहादुरगढ़ आदि जिलों के सेक्टरों में एन्हांसमेंट डाली गई है।