फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के आग्रह पर एन्हांसमेंट के मुद्दे पर आज रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय बैठक स्थगित

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के आग्रह पर एन्हांसमेंट के मुद्दे पर आज रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय बैठक स्थगित

Sun, 17 Feb 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के आग्रह पर एन्हांसमेंट के मुद्दे पर आज रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय बैठक स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। ऑल हरियाणा सेक्टर एन्हांसमेंट सघंर्ष समिति की ओर से रविवार को रोहतक में होने वाली राज्यस्तरीय बैठक को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के आह्वान के बाद स्थगित कर दिया गया है। एन्हांसमेंट के मुद्दे पर सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी री कैलकुलेशन की प्रक्रिया शुरू नहीं करने से नाराज सेक्टरवासियों ने संघर्ष समिति के बैनर तले समस्त हरियाणा के सेक्टर एसोसिएशन की बैठक रोहतक में बुलाई थी, जिसमें लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के बहिष्कार का एलान किया जाना था। मगर स्टेट कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के अनुरोध और पुलवामा में आतंकी हमले की घटना से फैले शोक के कारण सरकार को थोड़ा वक्त देते हुए बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने बताया कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने उनसे इस बैठक को स्थगित करने की अपील करते हुए कहा कि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सरकार का री कैलकुलेशन की प्रक्रिया से पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता। जिन बिंदुओं को लेकर मतभेद बना हुआ है, उनका समाधान कर री कैलकुलेशन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। सेक्टरवासियों के साथ न्याय करेंगे। सुभाष बराला ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की जल्द ही मुख्यमंत्री से बैठक करवाने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed