फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नागोरी गेट डायवर्जन में सुधार के लिए कमेटी पहुंची न टेक्निकल एक्सपर्ट

नागोरी गेट डायवर्जन में सुधार के लिए कमेटी पहुंची न टेक्निकल एक्सपर्ट

Sun, 05 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
नागोरी गेट डायवर्जन में सुधार के लिए कमेटी पहुंची न टेक्निकल एक्सपर्ट

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। डीसी ने नागोरी गेट एरिया में लगाए गए डायवर्जन को खत्म करने को ट्रायल बताया था, जिसमें एक कमेटी का गठन भी किया था। कमेटी को एक सप्ताह में रिपोर्ट देनी थी। ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए टेक्निकल एक्सपर्ट भी बुलाए जाने थे। एक महीने में न तो कमेटी मौके पर पहुंची, न ही कोई एक्सपर्ट आया।
नागोरी गेट के डायवर्जन को जिला प्रशासन ने पांच जुलाई को खत्म किया था। डीसी अशोक कुमार मीणा ने इसे ट्रैफिक सुधार बताते हुए इस बारे में एडीसी एएस मान की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने का एलान किया था। शनिवार को पूरा एक महीना हो गया। अब तक एडीसी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने मौके का मुआयना नहीं किया। एडीसी ने खुुद अकेले स्तर पर जरूरी निरीक्षण किया था। डीसी ने यह भी कहा था कि ट्रैफिक सुधार के लिए कुरुक्षेत्र और मुरथल यूनिवर्सिटी से रोड इंजीनियरिंग के एक्सपर्ट को बुलाया जाएगा। जो इस एरिया में लगने वाले जाम को खत्म करने के बारे में अपने कमेंट देंगे। आज तक टेक्निकल एक्सपर्ट भी नहीं आए।
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के नाम पर अस्थायी बेरिकेड्स रखवाए गए हैं। नागोरी गेट से गुरुद्वारा मोड़ तक यह बेरिकेड्स रखे गए हैं। दरअसल नागोरी पर टर्न के समय अधिक दिक्कत नहीं है। सबसे बड़ी संख्या गुरुद्वारे के सामने की है। जहां दोनों ओर से ट्रैफिक होने से आपस में टकराव की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीक ऑवर में जाम
सोमवार से लेकर शुक्रवार तक यहां जाम की स्थिति बनती है, जिसमें पीक ऑवर में सबसे अधिक जाम होता है। सुबह 9 से 12 बजे तथा दोपहर 2 से 3 बजे, शाम 6 से 8 बजे तक सबसे अधिक जाम होता है। रिपोर्ट के अनुसार नागोरी गेट से वर्किंग-डे में रोजाना 60 से 80 हजार वाहन गुजरते हैं। अवकाश के दिन यह संख्या 30 से 35 हजार होती है। राजगढ़ रोड का बाईपास बनने के बाद इस रोड पर करीब 15 हजार वाहनों की संख्या कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed