{"_id":"5acbc6de4f1c1b646b8b49fa","slug":"11523304158-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम का 66 करोड का बजट नहीं हो सका पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम का 66 करोड का बजट नहीं हो सका पारित
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
नगर निगम के 66 करोड़ रुपये के बजट को लेकर सोमवार को मीटिंग में फैसला नहीं लिया जा सका। निगम आयुक्त के बाहर होने चलते बजट को पारित नहीं किया जा सका। मंगलवार को फिर से बजट कमेटी की बैठक होगी। मीटिंग में डिप्टी मेयर भीम महाजन और पार्षदों ने कई सुझाव दिए।
निगम के बजट को पास करने के लिए सोमवार को फिर से बैठक हुई जिसमें मेयर शकुंतला राजलीवाला ने अध्यक्षता की। डिप्टी मेयर भीम महाजन ने कहा कि तीसरी बार निगम के प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे क्यों कराया जा रहा है। जनता की मेहनत की 50 लाख रुपये की कमाई को निजी कंपनी को देना जायज नहीं। हमें कुछ ऐसा समाधान निकालना होगा कि लोगों को राहत मिल सके। निगम को घाटे की बजाए फायदे का बजट बनाना चाहिए। जनता का पैसा जनता के हित के लिए सही तरीके से खर्च किया जाए। इस बारे में अब मंगलवार को फिर से बैठक की जाएगी।
मीटिंग में मनोनीत पार्षद सुनील वर्मा, सुरेश धूपवाला, नरेंद्र शर्मा ने भी अपने विचार रखे। मीटिंग में निगम के संयुक्त आयुक्त जयबीर यादव, कैलाशचंद्र आदि मौजूद रहे।