फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   तलवंडी राणा में भूलवश कीटनाशक वाले गिलास में पीया पानी, देवरानी की मौत, जेठानी गंभीर

तलवंडी राणा में भूलवश कीटनाशक वाले गिलास में पीया पानी, देवरानी की मौत, जेठानी गंभीर

Tue, 27 Mar 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
तलवंडी राणा में भूलवश कीटनाशक वाले गिलास में पीया पानी, देवरानी की मौत, जेठानी गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिले केेे गांव तलवंडी राणा की एक ढाणी में एक विवाहिता 22 वर्षीय कुसुम और उसकी जेठानी सुशीला ने खेत में बरसीम काटते समय भूलवश कीटनाशक स्प्रे वाले गिलास में पानी पी लिया था। जिससे कीटनाशक के प्रभाव से दोनों की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान देवरानी कुसुम ने सोमवार को दम तोड़ दिया। जेठानी सुशीला की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने इस बारे में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
तलवंडी राणा गांव का संदीप और उसका भाई बलजीत गांव के पास ढाणी में रहते हैं। दो दिन पहले संदीप की पत्नी सुशीला और बलजीत की पत्नी कुसुम पास ही खेत से बरसीम लेने गई थी। उससे पहले संदीप के परिजनों ने खेत में खड़ी फसल पर कीटनाशक का छिड़काव किया था। बरसीम काटने के बाद दोनों ने वहीं पर रखे एक गिलास में पानी पीया था। कुछ देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। पता चलने पर परिजनों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि जिस गिलास में कीटनाशक डाला गया था, उसी से दोनों ने पानी पीया था। इस कारण दोनों की तबीयत बिगड़ गई। सोमवार सुबह उपचार के दौरान कुसुम की मौत हो गई। सुशीला की हालत चिंताजनक बनी है। कुसुम के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया।
विज्ञापन

नौ महीने पहले हुई थी कुसुम की शादी
जानकारी के अनुसार मिर्चपुर की रहने वाली कुसुम की शादी नौ महीने पहले तलवंडी राणा निवासी बलजीत से हुई थी। वहीं बवानी खेड़ा वासी सुशीला की शादी 11 साल पहले बलजीत के बड़े भाई संदीप से हुई थी। सुशीला को कोई औलाद नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed