{"_id":"5a8f1b684f1c1bcb268bb637","slug":"11519328104-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने चौक पर डाले बिस्तर, रात को 300 किसानों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने चौक पर डाले बिस्तर, रात को 300 किसानों पर केस दर्ज
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बास/नारनौंद (हिसार)।
सुरेश कोथ को हिरासत में लेने के बाद किसानों ने खेड़ी चौपटा चौक पर जाम लगा दिया। किसानों ने रात के समय भी चौक पर ही बिस्तर डालकर धरना लगा दिया। किसानों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, रोड जाम रखेंगे। पुलिस ने रात नौ बजे करीब 300 किसानों पर रोड जाम करने का केस दर्ज कर लिया।
सुरेश कोथ की अगुवाई में शुक्रवार को दिल्ली का घेराव करना था। पुलिस ने वीरवार की सुबह ही किसान नेता को हिरासत में ले लिया। जींद-बरवाला और नारनौंद-उचाना मार्ग को जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। हर हाल में दिल्ली के घेराव की चेतावनी दी। इस दौरान भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। पिछले 11 दिनों से किसान कर्ज माफी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने सहित अन्य मांगों को लेकर खेड़ी चौपटा पर धरना दे थे। 23 फरवरी को किसानों ने दिल्ली का घेराव करना था। किसान दिल्ली में जाकर आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। किसानों ने प्रशासन के साथ तीन चरणों में बातचीत की। किसान राजकुमार, रमेश श्योरण, सतबीर राखी, राजेश नाड़ा, सतपाल नंबरदार, किताबा गामड़ा, साधु खेड़ी, प्रकाश ने प्रशासन के साथ बातचीत की। प्रशासन के इनकार करने के बाद किसानों ने खेड़ी चौपटा चौक पर जाम लगा दिया। दोपहर के समय महेंद्र सिंह पूनिया भी धरने पर पहुंचे। समर्थन देने के लिए जनचेतना मंच के संयोजक उमेद लोहान, कांग्रेसी नेता राजबीर संधू, इनेलो युवा नेता सुशील उगालन, जस्सी पेटवाड़ भी धरने पर पहुंचे। अधिकारी रहे मौजूद नारनौंद के एसडीएम राजीव अहलावत, एसडीएम बरवाला पृथ्वी सिंह, डीएसपी जोगेंद्र सिंह राठी, खेड़ी के नायब तहसीलदार जोगेंद्र कुमार, थाना प्रभारी साधुराम, खेड़ी चौकी प्रभारी जगदीश कुमार मौजूद रहे।
वर्जन
300 लोगों के खिलाफ रोड जाम करने का केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस बल तैनात किया गया है।
-साधुराम, चौकी प्रभारी, खेड़ी चौपटा
टाइम लाइन
04.00 बजे सुरेश कोथ को घर से किया गिरफ्तार
10.00 बजे खेड़ी चौपटा में धरना शुरू
12.00 बजे तक धरने पर किसानों की तादात बढ़ी
1.20 पर धरने की कमेटी की बैठक हुई
प्रशासन को तीन बजे तक किसान नेता को रिहा करने का अल्टीमेटम दिया।
1.25 पर पुलिस फोर्स की सात गाड़ियां पहुंची
2.10 पर उमेद लोहान, पार्षद जस्सी पेटवाड़ पहुंचे
2.40 पर प्रशाशन के साथ बातचीत शुरू
3.10 पर दूसरे दौर की बातचीत शुरू
3.35 पर कांग्रेस नेता राजबीर संधू पहुंचे
3.50 पर फिर तीसरे दौर की बातचीत हुई
4.20 पर वार्ता विफल होने पर जाम की घोषणा
4.30 पर पुलिस चौकी के बाहर खेड़ी चौपटा पर फोर्स तैनात
4.40 पर किसानों ने महेंद्र पूनिया की अगुवाई में रोड जाम
8.00 पर भी किसान रोड पर डटे हुए
9:00 बजे किसानों के लिए खाना लाया गया
10 बजे धरनास्थल पर रागिनी शुुरू
किसानों ने चौक पर डाले बिस्तर
रात को 300 किसानों पर केस दर्ज