{"_id":"5a15c7994f1c1b60678bcf1f","slug":"11511376793-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो पलटने से रामपाल के 10 अनुयायी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो पलटने से रामपाल के 10 अनुयायी घायल
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
पुराने ओवरब्रिज के पास ऑटो रिक्शा पलटने से मध्यप्रदेश के इंदौर के 10 लोग घायल हो गए। वे बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण के मुख्य आरोपी रामपाल के अनुयायी हैं। घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुराने ओवरब्रिज के पास ऑटो रिक्शा पलटने से मध्यप्रदेश के इंदौर के छोटू, सावित्री, लक्की, संगीता, हर्षिता उर्फ अंशु, अनीता देवी, ज्योति कुमारी, हरिओम और बालमुकुंद घायल हो गए। सावित्री देवी ने बताया कि वे बुधवार सुबह ट्रेन से यहां रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे बरवाला के सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल के अनुयायी हैं। वे यहां उनके दर्शन करने आए थे और उनको सेंट्रल जेल टू में जाना था। वे रेलवे स्टेशन से इलाइट सिनेमा की तरफ बाहर निकले और फिर ऑटो रिक्शा में बैठकर सेंट्रल जेल टू में जाने लगे थे। पुराने ओवरब्रिज के पास अचानक ऑटो रिक्शा पलट गया। इससे वे घायल हो गए। लोगों ने उनको सिविल अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों और स्टाफ ने उनका उपचार किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।