{"_id":"59c16e984f1c1b32688b56fe","slug":"11505848984-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठग ने अब अमेरिका में रह रहे बेटे का दोस्त बताकर दंपति के गहने ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठग ने अब अमेरिका में रह रहे बेटे का दोस्त बताकर दंपति के गहने ठगे
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
शहर में रिसर्चर एवं शातिर ठग ने फिर वारदात कर दी। ठग ने पहले की तरह अपने शिकार का केस स्टडी किया और फिर उसके साथ वारदात कर डाली। मामला अब मॉडल टाउन के दंपति के साथ हुआ। इस बार वह बुजुर्ग महिला सेे साढ़े सात तोले के सोने के कंगन और चेन ले गया। मामले की शिकायत मॉडल टाउन निवासी सतीश ने पुलिस को दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शिकायत में सतीश ने बताया कि वह कैंट से सीनियर ऑडिटर पद से रिटायर्ड है। उसका बेटा शेखर अरोड़ा 15 साल से अमेरिका में रहता है। वह अपनी पत्नी किरणलता अरोड़ा के साथ मॉर्निंग वॉक पर सेक्टर 16-17 की तरफ गया हुआ था। उसे दूरदर्शन केंद्र के पास एक युवक मिला। वह गाड़ी में सवार था, उसके साथ एक ड्राइवर था। गाड़ी से वह नीचे उतरकर आया और उसने उन्हें नमस्कार किया। आरोपी ने अपने आपको बेटे शेखर का दोस्त बताया। बेटे के दोस्त से मिलकर दंपति भावुक हो गया और वे खुद उन्हीं की गाड़ी में बैठकर अपने घर मॉडल टाउन में ले गए। बातों ही बातों में उस लड़के ने कहा कि किसी अच्छे सुनार के बारे बताओ, मुझे कुछ आभूषण बनवाने हैं। इस पर भावनाओं में बहकर मेरी पत्नी ने अपने हालिया बनवाए गए दो कड़े और चेन उसको दिखाई। जेवर देखकर उस लड़के ने कहा कि ये आभूषण बहुत सुंदर हैं, अगर आपको एतराज ना हो तो मैं ये आभूषण अपने माता-पिता को दिखा आऊं। दंपति ने गहने उसे थमा दिए। देर शाम इंतजार करने तक वह लड़का नहीं लौटा। फिर उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी।