फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बसें न रूकन पर बिफरे छात्र

बसें न रूकन पर बिफरे छात्र

Fri, 11 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
बसें न रूकन पर  बिफरे छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने कॉलेजों मेें पढ़ने वाले अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के छात्रों की पिछले दो वर्षों से छात्रवृत्ति न आने और बस पास होने के बावजूद इंपीरियल कॉलेज के नजदीक बसें न रुकने पर वीरवार को कॉलेज में हड़ताल करते हुए प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व इनसो के इंपीरियल कॉलेज प्रधान शुभम सैमण ने किया।

छात्र नेता शुभम सैमण ने संबोधित किया कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पिछले दो तीन वर्षों से कॉलेज में पढ़ने वाले अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति जारी नहीं की है, जिससे संबंधित विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को भारी आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के अधिकांश छात्रों ने बस पास बनवा रखे हैं, लेकिन तोशाम रोड से गुजरने वाली कोई भी बस कॉलेज के स्टॉप पर नहीं रुकती। जब भी छात्र बसों में चढ़ने का प्रयास करते हैं तो बस चालक बसों को तेज भगा लेते हैं, जिससे कई बार छात्र चोटिल भी हो चुके हैं। सबसे ज्यादा खामियाजा छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। छात्र नेता ने स्नातक स्तरीय कक्षाओं में इंटरनल और एक्सट्रनल मार्क्स को लेकर बनाई गई नई नीति पर भी गहरा रोष जताया। कॉलेज के डायरेक्टर सत्य सुरेंद्र सिंगला ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उपयुक्त मंच पर उनकी मांग को भेजकर समाधान कराने की कोशिश की जाएगी। इस मौके पर गौरव नंबरदार, विकास यादव, वंश, विशाल, दीपक, लाला, अलका सांगवान, मोनू सांगवान, रेणु मलिक, बलराम चड्डा, हितेश, राजकीय कॉलेज से छात्र नेता साहिल भैरव, सीआर लॉ कॉलेज से छात्र नेता साहिल मंडेरणा सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो 2
-इंपीरियल कॉलेज में हड़ताल कर जताया रोष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed