फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   राजगढ़ रोड नेशनल हाइवे पर आज तीन घंटे जाम का ऐलान

राजगढ़ रोड नेशनल हाइवे पर आज तीन घंटे जाम का ऐलान

Thu, 15 Jun 2017 11:56 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
राजगढ़ रोड नेशनल हाइवे पर आज तीन घंटे जाम का ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मध्यप्रदेश में किसानों पर गोलियां चलाने के खिलाफ विरोध में उतरे किसानों से जुड़े संगठन विभिन्न जन संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार दोपहर 12 से 3 बजे तक तीन घंटे राजगढ़ रोड और सरसौद गांव के पास चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम करेंगे। अखिल भारतीय किसान सभा लघु सचिवालय के सामने रोड रोकेगी और वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंकेगी। इससे पहले सुबह 10 बजे से लघु सचिवालय के सामने धरना लगाया जाएगा। धरने के बाद हाईवे जाम करने का एलान किया है। किसानों पर अत्याचार के विरोध में जाम लगाने के कारण राजगढ़ रोड से आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस तीन घंटे के दौरान यहां आने-जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रोड पर वाहन चलाना उचित रहेगा।
सभा के जिला सह सचिव दयानंद ढुकिया ने बताया कि धरने की अध्यक्षता मा. मोलड़ सिंह आर्य, सालीग राम ने संयुक्त रूप से की। धरने पर उकलाना और बरवाला के किसानों ने भाग लिया। जिला प्रधान मा. मोलड़ सिंह आर्य ने संबोधित किया कि जब तक मध्यप्रदेश में मारे गए किसानों के परिवारों को न्याय नहीं मिल जाता, किसानों पर गोलियां चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती, किसानों के कर्जे माफ नहीं होते, पशुओं पर रोक नहीं लगती, फसल बीमा योजना को रद्द करके पुरानी मुआवजा प्रणाली लागू नहीं की जाती, पशुओं की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक हटाई नहीं जाती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

वित्तमंत्री का भी पुतला फूंकेंगे
किसान सभा के राज्य वित्त सचिव प्रदीप सिंह ने बताया कि डीसी कार्यालय के समक्ष नेशनल हाईवे और अन्य स्थानों पर रास्ता रोके जाने का कार्यक्रम रहेगा। किसान सभा रास्ता रोकने के साथ केंद्र सरकार के वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला भी फूंकेगी। पिछले दिनों किसानों की कर्जा माफी के खिलाफ जेटली का बयान आने के चलते किसानों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे धरनास्थल पर पहुंचेंगे
किसान सभा ने 16 जून को नेशनल हाईवे रोको कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी किसानों, जन संगठनों से 10 बजे से पहले धरनास्थल पर पहुंचने की अपील की। धरने को सीटू के जिला सचिव व पूर्व जिला पार्षद का. सुरेश कुमार, का. मोहनलाल, जनवादी महिला समिति की राज्यध्यक्षा शकुंतला जाखड़, जिला सचिव रेखा रानी, दिनेश सिवाच, सतबीर सिंह हुड्डा, आप पार्टी के जिला प्रधान कुलदीप अलखपुरा, बलबीर सिंह नंबरदार पाबड़ा, जयसिंह पूनिया, नानक देव, नरसिंह सोरठ, रतन सिंह ब्लाक समिति सदस्य, ईश्वर सिंह ने संबोधित किया।
ये विकल्प अपनाएं
आजाद नगर की तरफ से बस स्टैंड की तरफ जाने वाले नहर से साउथ बाईपास से कैमरी रोड पर होते हुए जा सकते हैं। छोटे वाहन साउथ बाईपास पर पहुंचकर सेक्टर-15 के अंदर एंट्री कर धरनास्थल को पार कर वापस राजगढ़ रोड पर पहुंचा जा सकता है।
- बस स्टैंड की तरफ से आने वाले भी फव्वारा चौक, मटका चौक, कैंप चौक से आते हुए कैमरी रोड जाएं और नहर से पहले साउथ बाईपास रोड से राजगढ़ रोड पर जाएं।

- आजाद नगर से सिरसा की तरफ जाने वाले वाहन चालक साउथ बाईपास से होते हुए सचिवालय के पीछे से बगला रोड पर जाएं और वहां से सिरसा रोड पर पहुंचे। सिरसा की तरफ से आते हुए ये ही विकल्प लेते हुए राजगढ़ रोड की तरफ जाएं।

फोटो 53
किसान राजगढ़ रोड, चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को 12 से 3 बजे तक करेंगे जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed