फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   विधायक आवास के बाहर दुर्गा शक्ति से टकराव के बाद सेक्टरवासी काले झंडे लेकर अनशन पर बैठे

विधायक आवास के बाहर दुर्गा शक्ति से टकराव के बाद सेक्टरवासी काले झंडे लेकर अनशन पर बैठे

Sat, 04 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
विधायक आवास के बाहर दुर्गा शक्ति से टकराव के बाद सेक्टरवासी काले झंडे लेकर अनशन पर बैठे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हुडा सेक्टरवासियों ने एन्हांसमेंट की दोबारा गणना की मांग पूरी को लेकर विधायक डॉ. कमल गुप्ता के आवास के बाहर काले झंडों के साथ प्रदर्शन किया। महिलाएं काले झंडे लेकर विधायक आवास के करीब पहुंची तो दुर्गा शक्ति महिला टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बाद में सेक्टरवासियों ने विधायक आवास से 150 मीटर दूर तंबू गाड़कर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
सेक्टरवासियों को संबोधित करते हुए प्रधान जितेंद्र श्योराण ने कहा कि सेक्टरवासियों ने लंबा आंदोलन चलाते हुए पूरा प्रयास किया कि बातचीत से समस्या का हल निकले, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी और विभागीय अधिकारियों ने इस मसले पर कुछ करना उचित नहीं समझा। इस प्रकरण ने साबित कर दिया है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त व पारदर्शी प्रशासन दूर-दूर तक नहीं है। आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। एन्हांसमेंट की दोबारा गणना की सरकारी या आधिकारिक घोषणा होने तक या सेक्टरवासियों के खाते से राशि हटाने तक यहीं पर डटे रहेंगे। सेक्टर की महिला छन्नो देवी ने प्रधान जितेन्द्र श्योराण को भगत सिंह की संज्ञा दी। विधायक के आवास के सामने रास्ता जाम की स्थिति होने पर एक पुलिस कर्मचारी पर सेक्टरवासी भड़क गए। सेक्टरवासियों ने पुलिस कर्मचारी पर दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया। विधायक के आवास के सामने रास्ता जाम की स्थिति होने पर एक पुलिस कर्मचारी पर सेक्टरवासी भड़क गए। सेक्टरवासियों ने पुलिस कर्मचारी पर दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

राष्ट्रगान के साथ धरने की शुरुआत
वहां पर राष्ट्रगान के साथ धरने की शुरुआत की गई। उसके बाद वहां पर मौजूद सेक्टरवासी विधायक के आवास के समक्ष गए और कई देर तक नारेबाजी की। इस दौरान सेक्टर की महिलाएं काले कपड़े पहने और हाथों में काले झंडे लेकर विधायक से जवाब मांग रही थीं, लेकिन यह जवाब देने के लिए वहां पर कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर चले भजन-कीर्तन
सेक्टरवासियों ने धरनास्थल पर लाउड स्पीकर के बजाय माइक सिस्टम लगाया है। बुजुर्ग दिनभर भजन-कीर्तन भी सुनाते रहे। विधायक के आवास के सामने रास्ता जाम की स्थिति होने पर एक पुलिस कर्मचारी पर सेक्टरवासी भड़क गए। सेक्टरवासियों ने पुलिस कर्मचारी पर दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया।

जितेंद्र का आमरण, महिलाओं का क्रमिक अनशन
आरडब्ल्यूए प्रधान जितेंद्र श्योराण ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। सात महिलाएं पूनम ग्रेवाल, उर्मिला दहिया, किरण लोहान, सुमन श्योराण, बिमला पूनिया, रानो ठकराल व वीना रानी क्रमिक अनशन पर बैठीं।

प्रधान की पत्नी ने विधायक पर जड़े नजरअंदाजी के आरोप
इस दौरान प्रधान जितेन्द्र श्योराण की पत्नी सुमन श्योराण ने एकत्रित सेक्टरवासियों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. कमल गुप्ता की पत्नी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मेरा पति इतनी जनता के लिए आमरण अनशन पर बैठ रहा है। मैडम जी! आपके पति जनता की बात को नजरअंदाज कर रहे हैं।


जिला पार्षदों ने दिया समर्थन
पांच जिला पार्षदों कृष्ण सातरोड, रामप्रकाश गढ़वाल, ओमप्रकाश लितानी, बलजीत सुरेवाला व सत्यवान नैन ने मौके पर पहुंचकर सेक्टरवासियों के आंदोलन को समर्थन दिया। इस मसले पर सरकार की आलोचना की। धरनास्थल पर उप प्रधान कृष्ण संधू, सह सचिव मुलखराज मेहता, सेक्टर 9-11 के प्रधान प्रवीण जैन, सेक्टर 13 के प्रधान अमरलाल बूरा, मेला ग्राउंड के प्रधान विनोद तोशावड़, अर्बन एस्टेट के प्रधान रामनिवास गोयल आदमपुरिया, सेक्टर-14 के महासचिव संदेश शर्मा, सुरेंद्र सरपंच, सुजान सिंह बैनीवाल, स. तरमुख सिंह, जगमन सरपंच, पीपी अरोड़ा, ओपी चावला, कश्मीरी लाल, डॉ. राजीव बुड़ानिया, मनविंद्र सेठी, आरपी सोनी सहित अन्य सेक्टरवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed