फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Sun, 27 May 2018 01:40 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

विज्ञापन
हिसार में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
मई माह का आखिरी सप्ताह भीषण गर्मी के मामले में लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। शनिवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। दिन का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले पांच दिन से तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। यह तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
मई के अंतिम सप्ताह में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सूर्यदेव के आक्रामक तेवरों के कारण शहर शनिवार को इस मौसम में सर्वाधिक गर्म रहा। लू के थपेड़ों ने लोगों को बुरा हाल कर दिया है। शनिवार सुबह से ही सूर्यदेव ने अपने आक्रामक तेवर दिखाए। लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर बाहर निकलते दिखे। दोपहर के समय लोग घरों से नहीं निकले। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरा दिन गर्म हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


पिछले पांच दिन का तापमान
तारीख -- तापमान
21 मई--- 43.4
22 मई--- 45.5
23मई--- 45.1
24 मई-- 45.6
25 मई---45.5
26 मई ---45.7

मंगल को राहत के आसार
अगले दो दिन गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई को मौसम में थोड़ा बदलाव आएगा। इसमें धूलभरी आंधी के बाद तेज हवाएं चल सकती हैं। बूंदाबांदी होने के आसार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दी घर पहुंचे बच्चे
शनिवार को स्कूलों का समय बदला। स्कूलों में दोपहर 12 बजे अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके बाद बच्चे जल्दी घर पहुंचे। अधिकतर निजी स्कूलों ने अवकाश घोषित कर दिया गया है। सरकारी स्कूलों में एक जून से ग्रीष्म अवकाश शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed