फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डीसी बोले - जब टोल वसूलते हो तो सुविधा क्यों नहीं देते , लापरवाही मिली एफआईआर कराऊंगा

डीसी बोले - जब टोल वसूलते हो तो सुविधा क्यों नहीं देते , लापरवाही मिली एफआईआर कराऊंगा

Thu, 22 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
डीसी बोले - जब टोल वसूलते हो तो सुविधा क्यों नहीं देते , लापरवाही मिली एफआईआर कराऊंगा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने कहा कि टोल वसूलने के बाद भी सड़क टूटे होने पर टोल सड़क सुरक्षा नियमों के तहत जिले में ओवरलोडेड वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई जाए। इसके लिए उन्होंने टीमें बनाकर 24 घंटे चालान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मीटिंग में एडीसी एएस मान, सीटीएम शालिनी चेतल, एसडीएम पृथ्वी सिंह, परमजीत सिंह व राजीव अहलावत भी मौजूद रहे।
सड़क टूटी होने पर कंपनी के प्रतिनिधि को डीसी ने लगाई फटकार
डीसी ने मय्यड़ से खरड़ के बीच हाईवे पर टूटी सड़क के संबंध में सदभाव कंपनी के प्रतिनिधि को फटकार लगाते हुए इसकी अच्छी प्रकार मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिनिधि को फटकार लगाते हुए कहा कि हर वाहन से टोल वसूल रहे हो लेकिन सर्विस नहीं दे रहे हो। उन्होंने निर्देश दिए कि हाईवे पर टूटी सड़क अथवा ब्लींकिंग लाइट की खराबी को बिना कहे ठीक करवाएं। यदि भविष्य में कंपनी की लापरवाही मिली तो एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सिंचाई विभाग को किराड़ा गांव में नहर की टूटी पुलिया व कैमरी-मंगाली रोड पर पुल की मरम्मत एक सप्ताह में करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को साउथ बाईपास पर रेलवे लाइन के पास क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाने तथा वन विभाग को पाबड़ा से फरीदपुर व खेड़ा चोपटा से ढाणी चहल के बीच सड़क के बिल्कुल किनारे खड़े पेड़ों को भी हटवाने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने विजन जीरो, जेब्रा क्रॉसिंग, सीसीटीवी, हरपथ व सारथी पेंडेंसी सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा नियमों की अनुपालना करवाते हुए सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को निमभनतम स्तर पर लाना है। इसके लिए ओवरलोडेड वाहनों के जिला में प्रवेश पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में मौजूद चारों टोल नाकों के लिए विभिन्न विभागों के सुपरिटेंडेंट की निगरानी में टीमों का गठन किया जाए जो 8-8 घंटों की शिफ्टों में 24 घंटे टोल नाकों पर मौजूद रहेंगी। ये टीमें सभी ओवरलोडड वाहनों का मौके पर ही चालान करेंगी। सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे स्थानों की पहचान करने को कहा जिनके माध्यम से टोल नाकों को बाईपास करके ओवरलोडेड वाहन गुजर सकते हैं। इन स्थानों पर भी चालान करने के लिए टीमों की नियुक्ति की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार ओवरलोडेड वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगानी है। इस मामले में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इन नियमों की इतनी कड़ाई से अनुपालना होनी चाहिए कि ओवरलोडेड वाहन मालिक जिले में प्रवेश से पहले 10 बार सोचें। सभी टीमों को पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपलब्ध करवाया जाएगा। जिन सड़कों के किनारों पर पेड़ इस प्रकार खड़े हों कि उनसे दुर्घटना होने की आशंका हो तो उन्हें अनुमति लेकर कटवाया जाए। अनावश्यक रूप से किसी पेड़ को न कटवाएं।

-------------------
खरीदी जाएंगी आधुनिक स्पीड गन मशीनें
रोड सेफ्टी एसोसिएट सूरज कुमार ने बताया कि अब तक जिले की सड़कों का 900 किलोमीटर लंबाई का ऑडिट हो चुका है। गत माह जिले में 154 किलोमीटर सड़कों का ऑडिट किया गया है। विभागों को करवाए जाने वाले कार्यों की सिफारिश दी जा चुकी हैं। पुलिस विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि पुलिस ने मार्च माह में 5500 वाहनों के चालान किए हैं। ओवर स्पीड के लगभग 55 चालान हुए हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिले में आधुनिक स्पीड गन मशीनें खरीदी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed