फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   11,000 liters of industrial oil stolen from a tanker, case filed.

Hisar News: टैंकर से 11,000 लीटर इंडस्ट्रियल ऑयल चोरी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
11,000 liters of industrial oil stolen from a tanker, case filed.
बास। थाना क्षेत्र में तेल चोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के जांच अधिकारी योगेंद्र थाना बास ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोप की जांच शुरू कर दी है। जिला रोहतक के कस्बा सांपला स्थित जेवीजी ऑयल एंड केमिकल कंपनी के प्रबंधक रोहिणी दिल्ली निवासी नितिन ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया कि उनकी कंपनी का एक टैंकर आठ सितंबर की रात करीब 8:38 बजे सांपला से 12,547 लीटर इंडस्ट्रियल ऑयल लेकर मोगा (पंजाब) के लिए रवाना हुआ था। टैंकर को बादली निवासी रामकुमार चला रहा था। इस टैंकर में जीपीएस ट्रैकर लगा था, जिसकी आखिरी लोकेशन रात 11:58 बजे गांव रोशनखेड़ा में मिली। इसके बाद ट्रैकर निकाल दिया गया। अगले दिन सुबह चालक रामकुमार ने कंपनी के प्रबंधक को फोन कर बताया कि यह गाड़ी जींद के पटियाला चौक पर खड़ी है।
विज्ञापन

शिकायत में नितिन ने बताया कि गांव रोशनखेड़ा निवासी संदीप उनकी कंपनी में पहले चालक रह चुका है, उसने रामकुमार को गांव बुलाया और रुपये का लालच देकर टैंकर से तेल उतरवा लिया। ड्राइवर के मुताबिक संदीप ने रोशनखेड़ा निवासी रोहित पूनिया के माध्यम से 2-3 जगह और भी तेल खाली करवाया था। अगली सुबह जब कंपनी प्रबंधन मौके पर पहुंचा तो टैंकर में मात्र 1,200 लीटर तेल बचा था। यानी करीब 11,000 लीटर से अधिक तेल चोरी हो चुका था। शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed