फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   11 destitute animals caught from new agarwal colony

जिस कॉलोनी में गाय ने महिला को मारी थी टक्कर, वहां से पकड़े 11 पशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
11 destitute animals caught from new agarwal colony
हिसार। न्यू अग्रवाल कॉलोनी में मंगलवार को गाय ने घर के बाहर खड़ी बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी थी। बुधवार को नगर निगम की टीम ने इस क्षेत्र से 11 पशु पकड़े। हालांकि शाम 5 बजे टीम ने शहर से 56 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोअभयारण्य पहुंचाया।
विज्ञापन

बता दें कि निगम की टीम ने 19 अगस्त से शहर से बेसहारा पशुओं का पकड़ने का अभियान शुरू किया था। अब तक टीम शहर के विभिन्न हिस्सों से 683 पशुओं को पकड़ चुकी है। बुधवार को निगम की टीम ने सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई की अगुवाई में न्यू अग्रवाल कॉलोनी के अलावा डोगरान मोहल्ला, विजय नगर, मेहता नगर, तेलियान पुल व लोहा मंडी में यह अभियान चलाया।
विज्ञापन

उधर मंगलवार को अभियान के दौरान एक पशुपालक टीम के कब्जे से अपनी गाय को छुड़वा ले गया, जबकि टीम के साथ पुलिस कर्मचारी भी थे। हालांकि बाद में कार्रवाई के भय से पशुपालक ने उक्त गाय टीम को लौटा दी। इसके बाद टीम ने भी पशुपालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पहले भी पशुपालक अभियान में बाधा पहुंचाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed