{"_id":"59e270bd4f1c1b6a678b5fd3","slug":"101508012221-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में पुलिस ने लगाई पैदल पेट्रोलिंग, महिला पुलिस कर्मचारी भी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में पुलिस ने लगाई पैदल पेट्रोलिंग, महिला पुलिस कर्मचारी भी तैनात
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
दिवाली पर बाजारों में बढ़ रही खरीददारों की भीड़भाड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पैदल पेट्रोलिंग की ड्यूटियां लगाई हैं। पुलिस ने पैदल पेट्रोलिंग के लिए चार पुरुष और चार महिला पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। ये टीमें अलग-अलग स्थानों पर पैदल गश्त करती रहेंगी, ताकि किसी वारदात को रोका जा सके।
एसपी ने सिटी पुलिस को तेलियान पुल बाजार, बिश्नोई मंदिर मार्केट और राजगुरु मार्केट में इन्हें पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं। टीम में मौजूद स्टाफ के कुछ सदस्य सादी वर्दी में भी रहेंगे। भीड़-भाड़ वाले जगहों पर खड़े होकर निगरानी करेंगे।
जल्द लगाए जाएंगे नाके
त्योहारी सीजन पर बाजारों में सुरक्षा की दृष्टि से नाके भी लगाए जाएंगे। बड़े वाहनों की एंट्री रोकने के लिए कई जगहों पर नाके लगेंगे। धनतेरस और इसके बाद दिवाली तक बाजार में इससे भी कहीं अधिक भीड़ बढ़ने वाली है। हर बार कटती है सैकड़ों लोगों की जेबें
विज्ञापन
त्योहार के सीजन में हर बार सैकड़ों लोगों की जेबें कटती हैं। बाजारों में इस सीजन में कुछ जेबकतरों का ग्रुप आ जाता है। इनका त्योहार पर यही काम होता है। इसके अलावा स्नेचिंग की वारदात होना इस सीजन में सामान्य बात है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अपने आसपास किसी संदिग्ध को देखें तो पुलिस को तुरंत सूचना दें। इसके अलावा अगर आपका कोई पीछा कर रहा हो अथवा वारदात की फिराक में हो तो बिना डरे पुलिस को इसके बारे में बताए। बाजारों में शॉपिंग के वक्त सतर्कता से रहें। गहने-नकदी संभालकर रखें, पॉलीथिन या बैग में पर्स न डालें।
निगम की टीम बाजारों में गई अतिक्रमण हटाने
नगर निगम की टीम बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। पूरा दिन टीम ने बाजार में रहकर सड़कों पर स्टॉल लगाने वालों का सामान कब्जे में लिया। व्यापारियों को हिदायत दी गई कि वे किसी हालात में सड़क पर स्टॉल न लगाएं। टीम ने अतिक्रमण करने वाले कुछ लोगों के चालान भी काटे। निगम की टीम ने दिवाली तक बरामदों में सामान रखने वालों को किसी को भी परेशान नहीं किया।