{"_id":"59dfbc104f1c1bd0538b7478","slug":"101507834896-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो प्रदेश को तोड़ने का काम करेंगे, हम जोड़ते रहेंगे : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वो प्रदेश को तोड़ने का काम करेंगे, हम जोड़ते रहेंगे : दीपेंद्र
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, वो प्रदेश को तोड़ने का काम करेंगे, हम जोड़ने का काम करते रहेंगे। युवाओं के हक के लिए आवाज बुलंद करेंगे। रिवर्स गियर में चल रही भाजपा सरकार ने युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवा कांग्रेस के साथ मिलकर फिर से प्रदेश को विकास की राह पर ले जाएंगे।
जीजेयू में आयोजित छात्र पंचायत में रोहतक के सांसद दीपेंद्र ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम यूपीए सरकार के समय से आधे से भी कम होने के बावजूद पेट्रोल- डीजल इतना महंगा है। पूरे विश्व की इकॉनोमी ग्रोथ कर रही है। भाजपा ने नोटबंदी के बाद बिना तैयारी के जीएसटी लागू कर देश को मंदी में धकेल दिया है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान देश के युवाओं को उठाना पड़ रहा है। युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे। युवाओं को लुुभाने के लिए हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का एलान किया गया था। कितने युवाओं को नौकरियां मिली, दिल्ली से सिरसा की बेल्ट को एक विकास कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की तरफ योजनाबद्ध तरीके से कदम बढ़ाया था। दिल्ली-हिसार-सिरसा राजमार्ग को चार लेन किया। यह नेशनल हाईवे लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है।
नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जय शाह की संपत्ति की जांच कराए भाजपा
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार अपनी दिशाहीन और विचारहीन नीतियों से हरियाणा को नंबर वन से जीरो पर ले आई है। हमने एक दशक तक मेहनत से हरियाणा को आगे बढ़ाया। भाजपा ने प्रदेश को रिवर्स गियर में डालकर वहां ला खड़ा किया। देश में तीन-चार परिवारों की आय ही बढ़ी है। भाजपा की सरकार आने से पहले देश के एक प्रतिशत लोगों के पास देश का कुल 40 प्रतिशत धन था। अब इन लोगों के पास 67 प्रतिशत धन है। अंबानी, अडानी, आचार्य बालकृष्ण की संपत्ति में बेहिसाब इजाफा हुआ। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जय शाह की संपत्ति की जांच करानी चाहिए। हरियाणा में पांच हजार करोड़ के खनन घोटाले को दबाया गया। ग्वाल पहाड़ी में करोड़ों का घोटाला किया।
विज्ञापन
महम-हिसार-भिवानी के मध्य में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट मंजूर कराया था। इससे लाखों-करोड़ का निवेश आता। हजारों युवाओं को रोजगार मिलता पर वर्तमान सरकार के कारण अब यह परियोजना दूसरे राज्य में चली गई है। हमारे समय की दर्जनों परियोजनाओं को सरकार ने अधर में लटका दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर आलाकमान जनभावना अनुसार लेगी सही फैसला
मीडिया से बातचीत में दीपेंद्र ने कहा कि जनता तो चुनाव के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है। सीएम भाजपा वालों को चुनाव के लिए तैयार कर रहे हैं। जनता सबक सिखाने के लिए बेकरार हो रही है। कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर उन्होंने कहा कि इस पर कांग्रेस आलाकमान जनभावनाओं के अनुसार सही फैसला लेंगे।