फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बंदरों ने चार बच्चों को काटा, मासूम बच्ची को आए 15 टांके

बंदरों ने चार बच्चों को काटा, मासूम बच्ची को आए 15 टांके

Fri, 22 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बंदरों ने चार बच्चों को काटा, मासूम बच्ची को आए 15 टांके
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
टिब्बा दानाशेर एरिया में बंदरों ने चार बच्चों को बंदर ने बुरी तरह से काट खाया। चार साल की मासूम ललिता को तो बंदरों से ऐसा काटा कि उसके हाथ का पूरा मांस बाहर आ गया। हाथ की हड्डी ही दिखने लगी। मासूम को 15 टांके आए हैं। ललिता के अलावा सत्यम और दो अन्य टिब्बा दानाशेर पर ही रहने वाले बच्चों को बंदर ने काट खाया। बच्चे को नागरिक अस्पताल से रेफर किया गया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
मासूम ललिता के पिता राजकुमार ने बताया कि उनकी बच्ची छत पर खेल रही थी। बंदरों के झुंड ने अचानक हमला बोल दिया। बच्ची को बुरी तरह से नोच डाला। चिल्लाने की आवाज आई तो परिजन छत पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची को बंदरों के चंगुल से बचाया। बंदरों न उनके पड़ोस में ही बच्चे सत्यम पर हमला बोल दिया। सद्भावना संस्था ने शहर में बंदरों का आतंक देख खुद बंदर पकड़ने को लेकर वन विभाग से एनओसी मांगी है। संस्था के अध्यक्ष अमित ग्रोवर ने कहा है कि एक से दो दिन के में संस्था को एनओसी मिल जाएगी। महिला विंग शहर से बंदर पकड़ने की मांग को लेकर शुक्रवार को 12 बजे कमिश्नर से मिलने जाएगी। शहरवासियों की तरफ से बंदर पकड़ने की लगातार मांग की जा रही है, लेकिन अधिकारी टेंडर लेने वाला कोई न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में एक हजार बंदर
पूरे शहर में बंदरों के अलग-अलग झुंड घूम रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि शहर में करीब एक हजार के आसपास बंदर हैं। आम लोगों को काटना, सामान तोड़फोड़, कपड़े उठाकर ले जाना सहित कई तरह से बंदर नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-14 में जा चुकी दादी-पोते की जान
सेक्टर-14 में बंदरों के कारण दादी और उसके पोते की जान जा चुकी है। छत पर लोहे की छड़ से बंदर भगाने का प्रयास किया जा रहा था। यह लोहे की छड़ 11 हजार वोल्टेज लाइन को छू गई। इस दौरान करंट की चपेट में दादी और उसका पोता आ गए थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।


मेरे वार्ड में एक दिन में चार बच्चों को बंदरों ने काट खाया है। निगम अधिकारी और शहर के विधायक सो रहे हैं। शुक्रवार को कमिश्नर से बात करूंगा। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन छेडूंगा।
मान सिंह चौहान, पार्षद ,नगर निगम हिसार

चार बच्चों पर बंदरों का हमला, मासूम लड़की को हाथ पर आए 15 टांके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed