{"_id":"6786b454a4609c94b50102e8","slug":"100-success-in-solving-crime-cases-hisar-news-c-21-hsr1005-545067-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधों के मामले निपटाने में मिली शत-प्रतिशत सफलता : एडीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधों के मामले निपटाने में मिली शत-प्रतिशत सफलता : एडीजीपी
Wed, 15 Jan 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। मंडल स्तर पर पिछले साल महिलाओं और अनुसूचित जाति व जनजाति से संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज हुए आपराधिक मामलों में से 98 प्रतिशत से अधिक मामलों का निपटारा करने में सफलता हासिल की है। इस अवधि के दौरान मंडल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत इन वर्गों के खिलाफ हुए अपराधों के कुल 1,477 मामलों में से 1,452 मामलों पर कार्रवाई करके इनका निपटारा किया है। यह कहना है कि एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण का। उन्होंने बताया कि पिछले साल दहेज हत्या के 24 मामले, महिलाओं के खिलाफ घरेलू अत्याचार के 612 मामले और दुष्कर्म के 209 दर्ज सभी मामलों का निपटारा कर दिया गया है जबकि, महिलाओं के खिलाफ छेड़खानी के 264 दर्ज मामलों में से 260 मामले सौर अपहरण के 350 दर्ज मामलों में से 329 मामलों का निपटारा किया गया है। मंडल में अनुसूचित जाति व जनजाति के व्यक्तियों के खिलाफ विरुद्ध हुए कुल 18 मामलों में केस दर्ज करके इन सभी मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन