फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10 hours electricity supply in villages too, should not be cut again and again

गांवों में भी 10 घंटे मिले बिजली आपूर्ति, बार-बार नहीं लगने चाहिए कट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
10 hours electricity supply in villages too, should not be cut again and again
हिसार। संयुक्त किसान मोर्चा ने जिला प्रधान काला कनोह, दिलबाग हुड्डा लुदास, शमशेर नंबरदार सुमन हुड्डा, सुरेंद्र लितानी व सतीश चेयरमैन पुठ्ठी की संयुक्त अध्यक्षता में उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा। संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने गांवों और कृषि फीडरों पर पूरी बिजली देने की मांग रखी। संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि जिले में गांवों में भी 10 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बार-बार कट न लगाए जाएं।
विज्ञापन

कनोह, सिवानी, छान, लितानी, भेरियां, खेदड़, बडाला, खरड़, अग्रोहा ब्लॉक के कई गांव, लुदास, लाडवा, भगाना, सरसौद, जेवरा सहित अन्य गांव के ग्रामीण सोमवार को डीसी कार्यालय पहुंचे। संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि इस समय किसान कपास की बिजाई, मक्का की बिजाई, हरे चारे के लिए सिंचाई कर रहे हैं। ऐसे में किसानों को तय शेड्यूल के अनुसार बिजली प्रदान की जाए। बिजली नहीं होने के कारण गांवों में पेयजल की आपूर्ति भी सुचारु नहीं हो पा रही है। खरीफ 2020 व 2021, रबी 2022 समेत तीनों फसलों का मुआवजा बालसमंद, आदमपुर तहसील को भी देने की मांग रखी। छान गांव समेत 10 गांवों में हुई आग से हुए नुकसान का तुरंत मुआवजा दिया जाए। गेहूं का उत्पादन कम होने के चलते किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं के ऊपर बोनस दिया जाए। किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन तुरंत प्रभाव से बिना कंडीशन दिए जाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रवक्ता धर्मपाल बड़ाला, ओमप्रकाश, हवासिंह पुठ्ठी, नरेश भ्याण, राजीव मलिक, हर्षदीप, महेंद्र पारता, विजय जागलान, रामबीर ढांडा, हवासिंह झाझडिय़ा, राजेंद्र छान, बलराज लाडवा, डॉक्टर करतार सिवाच, शमशेर, वीरेंद्र, नमन, योगेंद्र, सुरेश, दिनेश सिवाच, प्रवीन ढांडा जेएसओ संस्थापक व भूपी सहारण अध्यक्ष, शुभम पूनिया आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed