फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Heat to Intensify in Haryana Temperature Expected to Rise by 4 to 5 Degrees Yellow Alert Issued

हरियाणा में अब बढ़ेगी गर्मी: चार से पांच डिग्री तापमान बढ़ने के आसार, 18 से 22 मई तक यलो अलर्ट जारी

Sun, 17 May 2026 08:34 AM IST
Naveen अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: Naveen Updated Sun, 17 May 2026 08:34 AM IST
सार

हरियाणा के खासकर दक्षिण इलाकों में राजस्थान से गर्म हवाएं आएंगी, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान 18 से 22 मई के बीच हरियाणा के दक्षिणी तथा दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हीट वेव (लू) जैसी परिस्थितियां विकसित हो सकती हैं।

विज्ञापन
Heat to Intensify in Haryana Temperature Expected to Rise by 4 to 5 Degrees Yellow Alert Issued
लू की चपेट में आएगा हरियाणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की तरफ से 18 से 22 मई तक लू के आसार जताए हैं। इसके लिए विभाग की ओर से यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा। इस स्थिति में तापमान 45 डिग्री के ऊपर जा सकता है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। बारिश या बादल छाने की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पारा काफी गिर गया था। इस वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल गई थी। हरियाणा में रोहतक जिला सबसे गर्म दर्ज किया गया है। रोहतक में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया है जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। बाकी सभी शहरों में तापमान 40 डिग्री के करीब या उससे ऊपर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अब हरियाणा के खासकर दक्षिण इलाकों में राजस्थान से गर्म हवाएं आएंगी, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान 18 से 22 मई के बीच हरियाणा के दक्षिणी तथा दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हीट वेव (लू) जैसी परिस्थितियां विकसित हो सकती हैं। वहीं हरियाणा के उत्तरी एवं पूर्वी हिस्सों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक सिरसा में 42 डिग्री, नारनौल में 41.5, दादरी में 39.9, गुरुग्राम में 39.4, जींद में 40.6, रेवाड़ी में 39.5, मेवात में 41.4, सोनीपत में 39.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। रात का तापमान फिलहाल सामान्य से कम चल रहा है। रोहतक में सबसे कम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम था।

भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग की एडवाइजरी
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से आम नागरिकों और किसानों के लिए जरूरी सलाह जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे दोपहर के समय लंबे समय तक धूप में रहने से बचें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। साथ ही हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है, ताकि शरीर को गर्मी से राहत मिल सके।


प्रशासन ने लोगों से घर से बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढंकने की अपील भी की है। वहीं, किसानों के लिए जारी निर्देशों में कहा गया है कि फसलों को गर्मी के प्रभाव से बचाने के लिए सिंचाई शाम या सुबह के समय करें। इससे फसलों पर गर्मी का असर कम होगा और उत्पादन बेहतर बना रहेगा। लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य केंद्रों से संपर्क करने की भी अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed