{"_id":"6a046fbde7b6ed522c09a2de","slug":"health-minister-aarti-rao-met-12th-class-topper-deepika-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: 12वीं की टॉपर दीपिका से मिलीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: 12वीं की टॉपर दीपिका से मिलीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Wed, 13 May 2026 06:04 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 13 May 2026 06:04 PM IST
सार
मंत्री आरती राव ने कहा कि दीपिका की मेहनत, लगन और अनुशासन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।
विज्ञापन
मंत्री आरती राव ने की हरियाणा टॉपर से मुलाकात
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा में प्रदेशभर में टॉप करने वाली छात्रा दीपिका को शुभकामनाएं दीं। स्वास्थ्य मंत्री चिल्हड़ स्थित विवेकानंद स्कूल पहुंचीं, जहां उन्होंने दीपिका और उसके परिवार से मुलाकात कर इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।
रेवाड़ी जिले के जाट गांव की बेटी दीपिका ने पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर मंत्री आरती राव ने कहा कि दीपिका की मेहनत, लगन और अनुशासन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। दीपिका ने बताया कि उसका सपना यूपीएससी परीक्षा पास कर देश सेवा करने का है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा रही हैं।