फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   HBSE Date Sheet 2025 Education Board changed exam dates of 10th and 12th

HBSE Date Sheet 2025: शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा तारीखों में किया बदलाव, जानें पूरा अपडेट

Mon, 20 Jan 2025 09:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 20 Jan 2025 09:10 PM IST
सार

बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा के मुताबिक 10वीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा जो 28 फरवरी को होनी थी वह अब सात मार्च को होगी। 5 मार्च को होने वाली सोशल साइंस की परीक्षा 17 मार्च को होगी।

विज्ञापन
HBSE Date Sheet 2025 Education Board changed exam dates of 10th and 12th
HBSE Date Sheet 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के डेटशीट में बदलाव किया है। हर शनिवार को होने वाली 10वीं कक्षा की परीक्षा की तिथियां बदली गईं हैं। वहीं, 12वीं कक्षा के दो विषयों की तिथि बदली गई है। 12वीं कक्षा की परीक्षा 27 फरवरी और 10वीं कक्षा की परीक्षा 28 फरवरी से शुरू होंगी।

विज्ञापन


बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा के मुताबिक 10वीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा जो 28 फरवरी को होनी थी वह अब सात मार्च को होगी। 5 मार्च को होने वाली सोशल साइंस की परीक्षा 17 मार्च को होगी। मैथमेटिक्स परीक्षा 7 मार्च की जगह 28 फरवरी को होगी। म्यूजिक, डांस फिजिकल एजुकेशन समेत एडिशनल सब्जेक्ट की परीक्षा 17 मार्च के बजाय 5 मार्च को होगी। 15 मार्च को 12वीं कक्षा का पॉलिटिकल साइंस का पेपर था। इस दिन अब केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा होगी। पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा 12 मार्च को होगी।

विज्ञापन

सोशियोलॉजी की परीक्षा पहले 20 मार्च को था, अब इस दिन मैथमेटिक्स की परीक्षा एग्जाम होगी। सोशियोलॉजी की परीक्षा 18 मार्च को होगा। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। सभी परीक्षाएं एक ही सत्र में दोपहर 12.30 बजे से दोपहर बाद 3.30 बजे तक होंगी। इस बार करीब 5 लाख स्टूडेंट्स 10वीं और 12वीं की परीक्षा देंगे। बोर्ड की ओर से दोनों कक्षाओं के कुछ विषयों की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है।

तीन से 18 फरवरी तक होंगी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च-2025 के लिए नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं तीन से 18 फरवरी सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक कराई जाएगी। बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं बोर्ड की ओर से बाह्य परीक्षक नियुक्त करके संपन्न करवाई जाएगी। सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) के शेष विषयों के परीक्षार्थियों एवं सेकेंडरी (शैक्षिक) की प्रायोगिक परीक्षा संबंधित विद्यालयों में संबंधित विषय के नियुक्त अध्यापकों, प्रवक्ताओं द्वारा ही करवाई जानी है, जो उस विषय को विद्यालय में पढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेंडरी नियमित के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण कार्य के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों व परीक्षकों को बोर्ड द्वारा उनकी ड्यूटी की सूचना एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। संबंधित विद्यालयों के मुखिया परीक्षा ड्यूटी चार्ट, निर्देश पत्र प्राप्त करने, परीक्षार्थियों की ग्रुप फोटो व परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड करने के लिए निर्धारित तिथियों में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर स्कूल लॉगिन के माध्यम से विजिट करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed