फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hbse Board 12th Result Deepika from Rewari scored 499 out of 500.

HBSE Board 12th Result: छोरियों ने लहराया परचम, टॉप-3 में बेटियां; रेवाड़ी की दीपिका ने किया टॉप

Tue, 12 May 2026 05:43 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 12 May 2026 05:43 PM IST
सार

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने बाजी मारी है। टॉप-3 में चार छात्राएं शामिल हैं। रेवाड़ी की दीपिका ने 500 में से 499 अंक हासिल कर ओवरऑल टॉप किया है।

विज्ञापन
Hbse Board 12th Result Deepika from Rewari scored 499 out of 500.
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। मंगलवार को शाम चार बजे स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया। इस वर्ष 12वीं बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा है। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस बार ओवरऑल टॉप-3 में कला संकाय की छात्राएं हैं।  

विज्ञापन


टॉप-3 में बेटियां
रेवाड़ी के चिल्लर में विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपिका ने टॉप किया है। कला संकाय की छात्रा ने 500 में से 499 अंक हासिल कर ओवरआल टॉप किया है। वहीं, दूसरा स्थान विश्ववारा कन्या गुरुकुल, रुड़की (रोहतक) की उदिता ने हासिल किया है। उदिता ने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। वहीं तीसरा स्थान दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से हासिल किया है। दोनों छात्राएं जींद की हैं जिनके नाम योगिता और मुस्कान हैं। दोनों ने 500 में से 497 अंक हासिल किए हैं। योगिता शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल, बुडायन (जींद) की छात्रा हैं और और मुस्कान (ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, धमतान साहिब (जींद) की छात्रा हैं। इस बार भी परिणामों में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और टॉप-3 स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी। छात्राओं का पास प्रतिशत: 87.97% रहा। वहीं, छात्रों का पास प्रतिशत: 81.45% रहा। 
विज्ञापन


परीक्षा के मुख्य आंकड़े
12वीं की परीक्षा में 2,42,856 छात्रों ने दी थी जिनमें से 2,05,618 उत्तीर्ण हुए तथा 10,498 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। कला संकाय में पास प्रतिशत 82.60, विज्ञान संकाय में 90.08 तथा कॉमर्स संकाय में 88.20 रहा। वहीं, पास प्रतिशतता में जिला चरखी दादरी टॉप पर रहा। वहीं, नूंह सबसे निचले पायदान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hbse Board 12th Result Deepika from Rewari scored 499 out of 500.
वाणिज्य संकाय के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला

वाणिज्य संकाय के टॉप-3 विद्यार्थी

  • प्रथम स्थान (संयुक्त): 494 अंकों के साथ दो छात्राओं ने बाजी मारी
  • तमन्ना - एस.डी. कन्या महाविद्यालय, नरवाना (जींद)
  • जानवी - मॉडल के.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढांगरा (फतेहाबाद)
  • द्वितीय स्थान (संयुक्त): 493 अंकों के साथ तीन छात्राएं दूसरे पायदान पर रहीं
  • तनीषा - हिंदू कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत
  • भावना - ग्रामीण सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छारा (झज्जर)
  • कामाक्षी - न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, यमुनानगर
  • तृतीय स्थान (संयुक्त): 492 अंकों के साथ कुल 6 विद्यार्थियों ने तीसरे स्थान पर जमाया कब्जा
  •  जींद के लक्ष्य कुमार, धृति और अंशिका; भिवानी की स्नेहा; सोनीपत की भारती; और पलवल के नवनीत शामिल हैं।

Hbse Board 12th Result Deepika from Rewari scored 499 out of 500.
विज्ञान संकाय के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला

विज्ञान संकाय के टॉप-3 विद्यार्थी

  1. प्रथम स्थान: वंशिका महाजन (494 अंक) - बी.के.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, साल्हावास (झज्जर)
  2. द्वितीय स्थान (संयुक्त): 493 अंकों के साथ चरखी दादरी के तीन विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान साझा किया है।
  • सिमरन - प्रज्ञा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भांडवा (चरखी दादरी)
  • अमन - आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बौंद कलां (चरखी दादरी)
  • शुभम - रॉयल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बौंद कलां (चरखी दादरी)
  • तृतीय स्थान: मंजू (492 अंक) - ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मतलौडा (हिसार)

Hbse Board 12th Result Deepika from Rewari scored 499 out of 500.
कला संकाय के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला
          कला संकाय के टॉपर्स 
प्रथम स्थान: दीपिका (499 अंक) - विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छिल्लर (रेवाड़ी)
द्वितीय स्थान: उदिता (498 अंक) - विश्ववारा कन्या गुरुकुल, रुड़की (रोहतक)
तृतीय स्थान: योगिता (शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल, बुडायन, जींद) और मुस्कान (ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, धमतान साहिब, जींद) - दोनों छात्राओं ने 497 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने बाजी मारी है। टॉप-3 में चार छात्राएं शामिल हैं। रेवाड़ी की दीपिका ने 500 में से 499 अंक हासिल कर ओवरऑल टॉप किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed