फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana, Wheat corp, Double surveillance, Wheat research directorate, Yellow Rust, PBW, DBW, HD

गेहूं की फसल पर रहेगा डबल सर्विलांस

Tue, 03 Dec 2013 01:39 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Dec 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
Haryana, Wheat corp, Double surveillance, Wheat research directorate, Yellow Rust, PBW, DBW, HD
हरियाणा में गेहूं की फसल पर इस बार डबल सर्विलांस होगा। कृषि विभाग के साथ व्हीट रिसर्च डायरेक्टोरेट भी फसल पर निगाह रखेगा।
विज्ञापन


पिछली बार कई कारणों से गेहूं की फसल प्रभावित हुई थी, जिसमें यलो रस्ट एक बड़ा कारण था। इसके अलावा गर्मी अधिक होने से भी गेहूं का दाना छोटा रह गया था। राज्य में अभी तक 80 फीसदी गेहूं की बिजाई का काम पूरा हो गया है।

पीबीडब्ल्यू 343 की बजाए इस बार कृषि विभाग ने डीबीडब्लयू 17, डब्लयूएच 542, एचडी 2967, डीबीडब्लयू 621-50 और पीबीडब्लयू 550 आदि वैरायटी को अधिक बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन


पिछली बार राज्य में असमय हुई बरसात, यलो रस्ट, जलभराव और तापमान बढ़ने के कारण दाना छोटा रह गया था। इन सब कारणों से प्रभावित हो कर करीब 15 से 20 लाख मीट्रिक टन फसल का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए राज्य सरकार इस बार कोई रिस्क नहीं लेना चाह रही है। इस बार हरियाणा में 25 लाख हेक्टेयर टारगेट एरिया है, जिसमें से 22 लाख दस हजार हेक्टेयर पर बिजाई हो चुकी है।


उत्पादन का लक्ष्य 123.81 लाख मीट्रिक टन है। प्रति हेक्टेयर के हिसाब से उत्पादन का यह लक्ष्य 49.52 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। जबकि पिछले वर्ष उत्पादन 111.17 लाख मीट्रिक टन रह गया था। जबकि टारगेट एरिया 24.97 लाख हेक्टेयर था।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed