{"_id":"6791d483f6ce6dc0fd0239d6","slug":"haryana-weather-temperature-rises-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: धूप निकलने से कम हुई ठंडक, 29 जनवरी को फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: धूप निकलने से कम हुई ठंडक, 29 जनवरी को फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
Thu, 23 Jan 2025 11:02 AM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:02 AM IST
सार
मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों तक रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Weather News
- फोटो : अमर उजाला/फाइल
विस्तार
हरियाणा में गुरुवार को धूप खिलने से ठंडक कम हुई है। महेंद्रगढ़ में रात को हल्की बूंदाबांदी के बाद वीरवार सुबह अच्छी धूप खिली। अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों तक रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा एक नया पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी को भी सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जनवरी महीने के अंत तक ठंड का सिलसिला जारी रहेगा।