{"_id":"665bfaa7c15682d6d201babc","slug":"haryana-weather-partial-relief-from-rain-temperature-dropped-by-3-7-degrees-strong-winds-warning-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: बारिश से आंशिक राहत, 3.7 डिग्री तक गिरा तापमान; अगले तीन दिन तक तेज हवाओं की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: बारिश से आंशिक राहत, 3.7 डिग्री तक गिरा तापमान; अगले तीन दिन तक तेज हवाओं की चेतावनी
Sun, 02 Jun 2024 10:22 AM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 02 Jun 2024 10:22 AM IST
सार
हरियाणा के कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाएं चली। हिसार में 3.8 एमएम, रोहतक में 2.5 एमएम, गुरुग्राम में 0.5 एमएम, महेंद्रगढ़ में 7.0 एमएम, रेवाड़ी एक एमएम और सिरसा में 6.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि इसके बावजूद अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
झमाझम बारिश
- फोटो : संवाद
विस्तार
15 मई से गर्मी का प्रकोप झेल रहे हरियाणा को शनिवार को थोड़ी राहत मिली। शनिवार को कई इलाकों में बारिश व तेज हवाओं की वजह से दिन का औसत तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। करनाल में 3.7 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सिरसा में 48.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। चार जून तक हरियाणा के इलाकों में हल्की बारिश के 30-40 किमी प्रतिघंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। इससे तीन से चार डिग्री तक तापमान गिर सकते हैं। हालांकि शनिवार को रोहतक और हिसार में लू की स्थिति दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को हरियाणा के कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाएं चली। हिसार में 3.8 एमएम, रोहतक में 2.5 एमएम, गुरुग्राम में 0.5 एमएम, महेंद्रगढ़ में 7.0 एमएम, रेवाड़ी एक एमएम और सिरसा में 6.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि इसके बावजूद अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। अंबाला में 43.3 डिग्री, हिसार में 45 डिग्री, करनाल में 41.9, नारनौल में 44 डिग्री, रोहतक में 45.2,फरीदाबाद में 45.6, गुरुग्राम में 44.2, झज्जर में 44.6, कुरुक्षेत्र में 42.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, रात का तापमान अभी बढ़े हुए हैं। भिवानी में रात का तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सार्वाधिक है। वहीं, अंबाला में 28.7, हिसार में 30.7, नारनौल में 31 डिग्री, फरीदाबाद में 29.9, पंचकूला में 24.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि दो जून रविवार को कुछ इलाकों में लू चल सकती है। जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। तीन जून से लू चलना बंद हो जाएगी और पांच जून तक लू चलने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया हुआ है।
विज्ञापन