फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Weather October was driest in four years, hottest in 13 years; 95 percent rainfall deficit recorded

Haryana Weather: चार साल सबसे सूखा रहा अक्तूबर, 13 सालों में सबसे गर्म; 95 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई

Sat, 02 Nov 2024 09:59 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Nov 2024 09:59 AM IST
सार

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया, अक्तूबर व नवंबर में बारिश कम होती है, मगर इस बार पूरा अक्तूबर ही शुष्क बीता। अक्तूबर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश होती है।

विज्ञापन
Haryana Weather October was driest in four years, hottest in 13 years; 95 percent rainfall deficit recorded
हरियाणा का मौसम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्तूबर का महीना पिछले चार सालों में सबसे सूखा दर्ज किया गया। बीते चार साल की तुलना इस बार अक्तूबर में सिर्फ 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य के मुकाबले करीब 95 फीसदी कम है। आमतौर पर अक्तूबर में 9.6 एमएम तक बारिश दर्ज की जाती रही है। वहीं, बारिश नहीं होने का सीधा असर तापमान पर पड़ा है। 13 सालों में रात का तापमान सर्वाधिक दर्ज किया गया है। अंबाला में रात का औसत तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 13 सालों में इतना तापमान दर्ज नहीं किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2023 में हरियाणा में अक्तूबर के महीने में औसत 10 एमएम, 2022 में 35.9 एमएम और 2021 में 25.1 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। इससे पहले 2020 में भी पूरा अक्तूबर सूखा ही बीता था। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया, अक्तूबर व नवंबर में बारिश कम होती है, मगर इस बार पूरा अक्तूबर ही शुष्क बीता। अक्तूबर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश होती है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ तो आए मगर वह ऊपर से ही निकल गए। एंटी साइक्लोन की गतिविधियां भी इस दफा निष्क्रिय रही हैं। इसकी वजह से बारिश नहीं हो पाई। मौसमी गतिविधियों की कमी की वजह से ही तापमान भी ज्यादा दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


पूरे अक्तूबर राते गर्म रहीं
मौसम विभाग के मुताबिक करनाल में औसत न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले 2013 में 19.4 डिग्री दर्ज किया गया था। यानी 11 साल बाद करनाल में भी रात का तापमान सर्वाधिक दर्ज किया गया है। हिसार में औसत न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले हिसार में 2016 में 18.9 दर्ज किया गया था। अंबाला में औसत न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते 13 सालों में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर भी गर्म बीतेगा
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया, अगले 20 दिन कोई भी मौसमी गतिविधियां नहीं हैं। यानी 20 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहने वाला है। रात में भी ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। नवंबर के आखिरी सप्ताह के दौरान तापमान में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। एक दो पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। अब यह देखना होगा कि वह कितने सक्रिय रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed