फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Weather news Weather Report today

Haryana Weather: यह शहर रहा सबसे गर्म,  रविवार को बदलेगा मौसम; कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार

Sat, 18 Apr 2026 10:16 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 18 Apr 2026 10:16 PM IST
सार

हरियाणा में शनिवार को रोहतक सबसे गर्म रहा। यहां 41.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हालांकि रविवार को कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। 

विज्ञापन
Haryana Weather news Weather Report today
हरियाणा में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में शनिवार को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसका असर रविवार को दिखाई देगा। बादलों की आवाजाही के बीच सिरसा ,फतेहाबाद, हिसार ,भिवानी ,चरखी- दादरी ,महेंद्रगढ़, रेवाड़ी ,गुरुग्राम ,जींद ,रोहतक, झज्जर में तेज़ गति की हवाओं के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को हुई हल्का बूंदाबांदी का असर शनिवार को भी बना रहा। दिन के अधिकतम तापमान में थोड़ी सी गिरावट महसूस की गई। अधिकतर जिलों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रोहतक में 41.9 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम यमुनानगर में 37.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बादलों के प्रभाव के चलते रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री का उछाल आया है।
विज्ञापन


सोनीपत में रात का तापमान 17.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मेवात में रात का तापमान 22.7 डिग्री तक दर्ज किया गया। शनिवार को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार रात को खत्म हो जाएगा। सोमवार से एक बार फिर से तापमान में उफान देखने को मिलेगा। तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना बन रही है। अप्रैल महीने के अंतिम दिनों और मई के पहले सप्ताह में लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed