फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 31 May 2021

हरियाणा: कम हुई कोरोना की रफ्तार और राष्ट्रीय बना भाकियू चढूनी गुट... पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Mon, 31 May 2021 05:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 31 May 2021 05:42 PM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर से पार पा रहे हरियाणा के लिए अब ब्लैक फंगस बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ब्लैक फंगस के खतरनाक होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी मृत्यु दर कोरोना से 6 गुणा अधिक है।

विज्ञापन
Haryana Top News 31 May 2021
haryana - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर पहलवान हत्याकांड में पकड़े गए पहलवान सुशील कुमार से हरियाणा पुलिस को एक आस बंधी है। पानीपत में मामूली विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पढे़ं प्रदेश की बड़ी खबरें...
विज्ञापन


हरियाणा : 20 साल से अधिक समय के कब्जा धारकों को मिलेगा दुकानों, मकानों का मालिकाना हक  
हरियाणा में 20 साल से अधिक समय से किराए या लीज अथवा लाइसेंस फीस पर चल रही पालिकाओं की दुकानों व मकानों की मलकीयत उन पर काबिज व्यक्तियों को दी जाएगी। कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए एक नीति बनाई है जिसके तहत काबिज व्यक्ति को मालिकाना हक के लिए कलेक्टर रेट से भी कम रेट की अदायगी करनी होगी।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत: लॉकडाउन में बाहर घूमता था युवक, पत्नी को बताने वाले दोस्त को चाकुओं से गोदा 
पानीपत में एक युवक की उसके ही दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी लॉकडाउन में बाहर घूमने की बात पत्नी को बताए जाने से नाराज था। इसी नाराजगी में युवक ने अपने दोस्त को मार डाला।
पढ़ें पूरी खबर...

सागर हत्याकांड: सुशील कुमार की गिरफ्तारी से हरियाणा पुलिस को मिली आस 
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर की हत्या में ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा के सात लाख के इनामी बदमाश काला जठेड़ी के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। काला जठेड़ी तीन महीने पहले ही फरीदाबाद से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था और अब वह मलयेशिया व दुबई में घूम रहा है।  

पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा: ब्लैक फंगस बना नई चुनौती 
कोरोना की दूसरी लहर से पार पा रहे हरियाणा के लिए अब ब्लैक फंगस बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ब्लैक फंगस के खतरनाक होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी मृत्यु दर कोरोना से 6 गुणा अधिक है।
पढ़ें पूरी खबर... 

रुतबा और राह : चढूनी ने अपना संगठन राष्ट्रीय स्तर का बनाया, खुद ही बने अध्यक्ष
किसान आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य गुरनाम सिंह चढूनी अपना रुतबा बढ़ाने में लगे हुए हैं। जहां तीन दिन पहले ही देश के 38 संगठनों को जोड़कर भारतीय किसान मजदूर फेडरेशन बनाई गई थी, वहीं अब गुरनाम सिंह चढूनी ने अपने संगठन भाकियू चढूनी गुट को हरियाणा से बाहर निकालते हुए राष्ट्रीय स्तर का बना दिया है। इसकी घोषणा रविवार को कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर कर दी गई और वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष भी गुरनाम सिंह चढूनी को चुना गया। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed