फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 3 november 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: जींद पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का कड़ा विरोध, मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए

Wed, 03 Nov 2021 04:56 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: प्रमोद कुमार Updated Wed, 03 Nov 2021 04:56 PM IST
सार

जींद पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को बुधवार को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने जजपा कार्यालय में घुसने की कोशिश की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। किसानों और पुलिस में खूब धक्कामुक्की हुई। वहीं, हरियाणा मंत्रिमंडल में कई फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता सीएम मनोहर लाल ने की।

विज्ञापन
Haryana Top News 3 november 2021
हरियाणा की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के लिए राज्य में भूमि का बाजार मूल्य निर्धारण कमेटी करेगी। इसके लिए सरकार ने नई नीति को स्वीकृति प्रदान की है। स्थायी कमेटी में मंडलायुक्त, संबंधित जिला राजस्व अधिकारी, एक विभागीय अधिकारी, आयकर विभाग, भारतीय स्टेट बैंक और सरकार के स्वामित्व वाली बीमा कंपनियों में से पंजीकृत और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सूचीबद्ध तीन मूल्यांकनकर्ता शामिल होंगे। स्थायी समिति तीन मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा किए गए मूल्यांकन का औसत इस शर्त के साथ निकालेगी कि भूमि का बाजार मूल्य निर्धारित कलेक्टर दरों से कम नहीं होगा। पढ़ें अन्य खबरें...

विज्ञापन


जींद: दुष्यंत चौटाला पहुंचे, किसानों और पुलिस में धक्कामुक्की शुरू, किसान बोले-डिप्टी सीएम वापस नहीं गए तो घुसेंगे जेजेपी कार्यालय में

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भाजपा व जजपा नेताओं के विरोध के आह्वान के बीच उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दोपहर बाद पौने तीन बजे जींद पहुंच गए हैं। हालांकि उनको मंगलवार शाम के समय जींद आना था, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव होने के कारण वे बुधवार को जींद पहुंचे। चौटाला के जींद आने के चलते सुबह से ही अर्बन इस्टेट स्थित जजपा कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। किसान भी यहां काफी संख्या में जुटे हैं। इस बीच किसानों ने एलान कर दिया है कि अगर दुष्यंत यहां से नहीं गए तो वे कार्यालय के अंदर घुस जाएंगे। किसानों ने जजपा कार्यालय में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद उनकी पुलिस से धक्कामुक्की हो गई। हालांकि इस दौरान धक्कामुक्की में एक महिला पुलिसकर्मी बेहोश हो गईं। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में अहम फैसले: 12वीं में भौतिकी और रसायन विज्ञान के साथ फार्मेसी में स्नातक ही बन सकेंगे फार्मासिस्ट

हरियाणा में फार्मासिस्ट के पद के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता में समानता लाने के लिए सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग फार्मासिस्ट (ग्रुप-सी) सेवा नियम, 1998 में संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। अब इन नियमों को हरियाणा स्वास्थ्य विभाग, फार्मासिस्ट (ग्रुप सी) सेवा (संशोधन) नियम, 2021 कहा जाएगा। संशोधन के अनुसार अब स्वास्थ्य विभाग में फार्मेसी अधिकारी के पद पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञान (भौतिकी और रसायन विज्ञान) के साथ 10+2, पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक या हरियाणा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य संस्थान से फार्मेसी में स्नातक (चार वर्षीय डिग्री) या फार्मेसी में स्नातक (अभ्यास) या फार्मा डी (छह वर्षीय की डिग्री) की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव निर्धारित किया गया है। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक: ककराना गांव के मंदिर में प्रवेश को लेकर विवाद, पुलिस तैनात, समुदाय विशेष के लोगों ने लगाए थे आरोप

रोहतक में कलानौर खंड के गांव ककराना में मंदिर में प्रवेश को लेकर विवाद के कारण प्रशासन अलर्ट पर रहा। माहौल को देखते हुए देर रात तक पुलिस बल की तीन कंपनियां तैनात रहीं। एसडीएम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर मौजूद रहे, जबकि डीएसपी महेश कुमार व डीएसपी डॉ. रविंद्र कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। गांव के सरपंच का कहना है कि किसी को भी मंदिर में प्रवेश करने से नहीं रोका जा रहा। चंद युवक बेवजह माहौल खराब कर रहे हैं। ककराना गांव में एक माह पहले समाज विशेष के कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर कहा था कि उनके समाज को मंदिर में प्रवेश करने से रोका जा रहा है। ...पढ़ें विस्तृत खबर

ऐलनाबाद उपचुनाव: किसान आंदोलन का फैक्टर नहीं आया काम, विरोध के बावजूद बढ़ा भाजपा का वोट बैंक 

कृषि कानून के विरोध में इस्तीफा देने के बाद खाली हुई ऐलनाबाद सीट पर उपचुनाव हो चुका है। मंगलवार को परिणाम भी आ गया। इस्तीफा देकर किसानों का समर्थन हासिल करने वाले इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने 65,992 वोट लेकर भाजपा-जजपा के साझे प्रत्याशी गोबिंद कांडा को 6739 वोटों से हरा दिया। गोबिंद कांडा ने 59,253 वोट हासिल किए। कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल केवल 20,904 वोट ही हासिल कर पाए। वे अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। उपचुनाव में इस बार मुख्य मुद्दा किसान आंदोलन ही रहा। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान किसानों ने भाजपा-जजपा का जगह-जगह विरोध किया और कई जगह गांवों में घुसने तक नहीं दिया। ...पढ़ें विस्तृत खबर


प्रेम विवाह का दुखद अंत: भिवानी में दो साल बाद महिला ने फंदा लगा दी जान, पति समेत 6 पर दहेज हत्या का केस

भिवानी के सेक्टर-13 स्थित एक मकान में किराये पर रहने वाली एक विवाहिता ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ है। सिविल लाइन पुलिस को दिए बयान में गांव घुसकानी निवासी सुंदर उर्फ सुरेंद्र ने बताया कि उसकी बेटी 24 वर्षीय संजू ने करीब दो साल पहले गांव केहरपुरा निवासी विकास के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उसकी बेटी को दस माह का एक बेटा भी है। ...पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed