फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 27 October 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: ऐलनाबाद उपचुनाव में पूर्व सांसद अशोक तंवर का अभय चौटाला को समर्थन, कृषि मंत्री जेपी दलाल बोले-प्रदेश में नहीं होने देंगे खाद की कमी

Wed, 27 Oct 2021 04:13 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: प्रमोद कुमार Updated Wed, 27 Oct 2021 04:13 PM IST
सार

ऐलनाबाद उपचुनाव में अब पूर्व सांसद अशोक तंवर का अपना भारत मोर्चा इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला का समर्थन करेगा। उन्होंने चौटाला के इस्तीफा देने को साहसिक कदम बताया। वहीं, कृषि मंत्री जेपी दलाल ने एलान किया कि प्रदेश में खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। किसी भी किसान को परेशानी नहीं आने देंगे। प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन
Haryana Top News 27 October 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कोर्ट द्वारा बिमला मर्डर केस में हत्यारे गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को उम्रकैद की सजा सुनाई गई, जिसके बाद भी उसके चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं दिखाई दी। सजा सुनाए जाने के बाद उसने एक बार न्यायाधीश से कहा कि मेरे बूढ़े मां-बाप हैं। परिवार का अकेला कमाने वाला हूं। मेरे ऊपर रहम किया जाए। इसके अलावा उसने न्यायाधीश के समक्ष कुछ नहीं कहा। जब पुलिस उसको ले जा रही थी, तब भी चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। उसके चेहरे पर सजा का कोई प्रभाव नहीं दिखा। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अजय चौधरी ने न्यायाधीश के समक्ष दोषी विक्रम उर्फ पपला की सजा के लिए फांसी की सजा की दलील दी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या भी इसी तरह हुई थी। उन पर 30 गोलियां चलाई गई थीं। सुप्रीम कोर्ट ने उस केस को विरलतम से विरल केस माना था और दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी। उसी प्रकार विमला भी अपने घर सो रही थी। पढ़ें अन्य खबरें...

विज्ञापन


ऐलनाबाद उपचुनाव: सिरसा में पूर्व सांसद अशोक तंवर ने दिया अभय सिंह चौटाला को समर्थन

ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर बुधवार को पूर्व सांसद और अपना भारत मोर्चा के संस्थापक डॉ. अशोक तंवर ने सिरसा में इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला को समर्थन देने की घोषणा कर दी। अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में अशोक तंवर ने अधिकारिक घोषणा की। इस दौरान इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कहा कि किसानों के सम्मान के लिए हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा देने वाले इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने जिस प्रकार साहस दिखाया है, उससे प्रभावित ऐलनाबाद की जनता के समर्थन में ही अपना भारत मोर्चा ने उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया है। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


हरियाणा: कृषि मंत्री जेपी दलाल का एलान-प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खाद, किसानों को रहने नहीं देंगे कमी

कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने डीएपी खाद को लेकर चंडीगढ़ में बुधवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नहीं डीएपी की कमी नहीं है। पिछले साल के मुकाबले ज्यादा डीएपी दिया गया है। कालाबाज़ारी रोकने को लेकर व्यवस्था की गई है। धान खरीद लगातार जारी है और अब तक पिछले साल के मुकाबले ज्यादा धान खरीदा गया है। डीएपी का प्रदेश में एक्स्ट्रा स्टॉक उपलब्ध है। यूरिया की प्रदेश में 11 लाख मीट्रिक टन की जरूरत होती है। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडली बॉर्डर पर नृशंस हत्याकांड: सोनीपत में जल्द शुरू होगी निहंगों की पंचायत, संयुक्त किसान मोर्चा का साथ छूटने पर होगा मंथन

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर हुए लखबीर हत्याकांड के बाद निहंगों की तरफ से हत्या की जिम्मेदारी लेने व चार निहंगों के आत्मसमर्पण करने से हालात तनावपूर्ण चल रहे हैं। नृशंस हत्या के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने निहंगों से पल्ला झाड़ लिया था। साथ ही किसान नेताओं ने निहंगों से चले जाने तक कह दिया था। ऐसे में निहंगों ने कुंडली बॉर्डर पर पंचायत बुलाई है। जिसमें निहंग एकत्रित होना शुरू हो गए हैं। किसान मोर्चा के पदाधिकारी इस हत्याकांड से खुद को अलग रखकर छवि बचाने का प्रयास कर रहे हैं। ...पढ़ें विस्तृत खबर

खाद की कालाबाजारी: जींद के सफीदों में एसडीएम का खाद विक्रेता पर छापा, स्टॉक में मिली बड़ी हेराफेरी

एक तरफ किसान डीएपी खाद की किल्लत को लेकर परेशान हैं, दूसरी तरफ कुछ लोग खाद की कालाबाजारी में लगे हुए हैं। ऐसा ही मामला जींद के सफीदों की नई अनाज मंडी में सामने आया है। एसडीएम डॉ. आनंद शर्मा के नेतृत्व में एक खाद विक्रेता के यहां छापेमारी कर डीएपी व यूरिया खाद कैसे स्टॉक में भारी हेराफेरी पकड़ी गई है। यहां विक्रेता के पास रिकॉर्ड में दर्शाए गए डीएपी व यूरिया से काफी अधिक सामान मिला है। जांच में यह भी सामने आया कि विक्रेता किसान को धोखा दे उसके खाते में काफी अधिक खाद चढ़ा देता था। पुलिस ने खाद विक्रेता के खिलाफ धोखाधड़ी व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। ...पढ़ें विस्तृत खबर


हरियाणा: कॉलेजों में अगले सत्र से एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ेंगे विद्यार्थी

अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधि के रूप में चुने जाने वाले एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) को अब हरियाणा में कॉलेजों के विद्यार्थी वैकल्पिक विषय के रूप पढ़ेंगे। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इसे विषय के रूप में लागू करने के लिए यूजीसी और रक्षा सचिव की ओर से स्वीकृति दे दी गई है। इसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग (डीएचई) की ओर से भी इस पर कार्य शुरू कर दिया गया है। नई शिक्षा नीति के तहत अगले शिक्षा सत्र से इसे कॉलेजों में विषय के रूप में ही चुना जा सकेगा। यही नहीं, कॉलेज के विद्यार्थियों को एनसीसी विषय की परीक्षा भी देनी होगी। इसके लिए खासतौर पर पाठ्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है। ...पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed