फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 17 July 2021

हरियाणा: सिरसा में किसानों का प्रदर्शन और इसी महीने हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Sat, 17 Jul 2021 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Jul 2021 04:53 PM IST
सार

हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही बदलाव के खाके को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लंबे समय से इसे लेकर अटकलों का दौर जारी है। लेकिन, अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ फेरबदल हो सकता है। शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस विषय के अलावा किसान आंदोलन, नए डीजीपी की नियुक्ति सहित राज्य के अनेक ज्वलंत मुद्दों पर लंबी चर्चा की।   

विज्ञापन
Haryana Top News 17 July 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में शनिवार रात से मौसम में बदलाव आएगा। इसके बाद चार दिन तक प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं। वहीं निजी स्कूलों को टक्कर देने का दम भर रहे सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत चिंताजनक है। स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए 20 हजार से अधिक शिक्षक कम हैं। पहली से आठवीं के बच्चों को इस शैक्षणिक सत्र के लिए अब तक किताबें ही नहीं मिल पाईं। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


सिरसा में एसपी ऑफिस के घेराव को बढ़े किसानों ने बैरिकेड तोड़े, प्रशासन के साथ बैठक भी बेनतीजा
विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की गाड़ी पर पथराव के आरोपी पांच किसानों पर राजद्रोह के तहत केस दर्ज करने के मामले में शुक्रवार को प्रशासन की किसान नेताओं के साथ बैठक बेनतीजा रही थी। पांचों किसानों की रिहाई की मांग पर अड़े किसानों ने शनिवार को एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया। सुबह ही भगत सिंह स्टेडियम में किसान जुटने लगे थे।  
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...

पानीपत में हादसा: एलईडी बनाने वाली फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल कर्मी झुलसा 
पानीपत के काबड़ी रोड पर ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक एलईडी बनाने वाली फैक्टरी में शुक्रवार रात 2 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। वर्कर ने फैक्टरी मालिक को सूचना दी। मालिक मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा: चिंताजनक हैं सरकारी स्कूलों के हाल, बच्चों को पढ़ाने के लिए न शिक्षक और न किताबें
हरियाणा में निजी स्कूलों को टक्कर देने का दम भर रहे सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत चिंताजनक है। स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए 20 हजार से अधिक शिक्षक कम हैं। पहली से आठवीं के बच्चों को इस शैक्षणिक सत्र के लिए अब तक किताबें ही नहीं मिल पाईं। 
पढ़ें विस्तृत खबर...

राजनीति: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले मनोहर लाल, हरियाणा में इसी महीने हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही बदलाव के खाका को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लंबे समय से इसे लेकर अटकलों का दौर जारी है। लेकिन, अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ फेरबदल हो सकता है। शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस विषय के अलावा किसान आंदोलन, नए डीजीपी की नियुक्ति सहित राज्य के अनेक ज्वलंत मुद्दों पर लंबी चर्चा की।   

पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा में आज रात बदलेगा मौसम: 18 जुलाई से चार दिन भारी बारिश के आसार, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
हरियाणा में शनिवार रात से मौसम में बदलाव आएगा। इसके बाद चार दिन तक प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 18 जुलाई को 9 और 19 जुलाई को 14 जिलों में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  
पढ़ें विस्तृत खबर... 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed