हरियाणा की बड़ी खबरें: जींद में किसान आंदोलन को लेकर किसानों की महापंचायत, ऐलनाबाद उपचुनाव में हार पर नहीं थम रही कांग्रेस में रार
जींद में किसानों की महापंचायत जारी है। 26 नवंबर को किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर यहां कोई फैसला लिया जा सकता है। किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा को सलाह दी है कि घायल हुए किसान कुलदीप के संदर्भ में कड़ा फैसला लें। वहीं, ऐलनाबाद उपचुनाव में हार पर अब पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार ने गंभीरता से चुनाव नहीं लड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में इस बार किसानों को डीएपी खाद की किल्लत का सामना करना पड़ा। लेकिन आगे ऐसा न हो, इसके लिए इफको ने उर्वरक उत्पादन क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम के तहत नैनो यूरिया (तरल) की भांति ही नैनो डीएपी बनाने पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। इसका हरियाणा के 180 और देश के विभिन्न राज्यों में 1100 स्थानों पर ट्रायल शुरू कर दिया है। इसको हर तरह के मौसम व सभी फसलों पर परखा जा रहा है। अब तक के ट्रायल में बेहतर परिणाम सामने आए हैं। संभावना है कि 2022 में उसे केंद्र सरकार को परीक्षण के बाद अनुमति देने के लिए भेज दिया जाएगा। यह डीएपी भी द्रव्य के रूप में कट्टों के बजाय शीशी में मिलेगा। जिसके ट्रांसपोर्ट की लागत तो कम होगी ही, साथ ही यह डीएपी कीमत में भी सस्ती होगी। ठोस डीएपी से फसलों का उत्पादन भी बेहतर होगा। इफको ने इसी साल देश को नैनो यूरिया दी है, जो किसानों को पसंद भी आ रही है। ठोस यूरिया के विकल्प के रूप में किसान प्रयोग कर रहे हैं। इसके बाद अब तरल डीएपी बनाने की दिशा में काम तेजी के साथ शुरू कर दिया है। इफको के हरियाणा राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि हरियाणा में खरीफ फसल यानी धान, मक्का, बाजरा, तिल आदि के साथ-साथ कई तरह की सब्जियों पर भी 180 स्थानों पर ट्रायल किया गया है। शुरुआती परिणाम बेहद उत्साहित करने वाले हैं। पढ़ें अन्य खबरें...
जींद में किसान पंचायत में किसानों की सलाह: नारनौंद में घायल कुलदीप सातरोड के लिए कड़ा फैसला ले संयुक्त किसान मोर्चा
किसान आंदोलन को 26 नवंबर को एक साल पूरा होने वाला है। एक साल पूरा होने पर किसान संगठन मंगलवार को जींद के अर्बन इस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय अधिवेशन कर रहे हैं। इसमें भविष्य के आंदोलन की योजना बनाई जाएगी। मीटिंग में किसान संगठनों को एकजुट करने की कवायद है। पिछले दिनों हुए घटनाक्रम के बाद भारतीय किसान यूनियन (गुरनाम चढ़ूनी) गुट आंदोलन के साथ होते हुए अलग दिख रहा है। जींद में ही चढ़ूनी समर्थक खटकड़ टोल प्लाजा के बजाय उचाना में धरना चला रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को होने वाली मीटिंग में किसान संगठनों को एक साथ मिलकर आंदोलन चलाने पर जोर दिया जाएगा। किसानों ने इस दौरान सलाह दी कि नारनौंद में घायल कुलदीप सातरोड के लिए कड़ा फैसला संयुक्त किसान मोर्चा ले। ...पढ़ें विस्तृत खबर
ऐलनाबाद उपचुनाव में हार पर कांग्रेस में रार: अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले-उम्मीदवार ने गंभीरता से नहीं लड़ा चुनाव, हो जांच
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव में हार के कारणों की गहराई से जांच होनी चाहिए। सही जांच से सच सामने आएगा। उम्मीदवार ने चुनाव गंभीरता से लड़ा ही नहीं। अगर उम्मीदवार सही होता व तरीके से चुनाव लड़ता तो नतीजे और होते। नतीजे में सिलेक्शन व इलेक्शन काफी काफी मायने रखता है। हुड्डा मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में पांच मुख्य मुद्दों पर चर्चा हुई। ...पढ़ें विस्तृत खबर
चरखी दादरी में हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर गड्ढों में पलटी, जीजा-साला की मौत, दो घायल
चरखी दादरी के धनासरी-नांधा रोड पर सोमवार देर रात मोड़ पर अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराने के बाद गड्ढों में पलट गई। हादसे में झोझू कलां और धनासरी निवासी दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों मृतक रिश्ते में जीजा-साला थे। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिए हैं। वो सभी एक मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे और किसी काम से नांधा की तरफ जा रहे थे। ...पढ़ें विस्तृत खबर
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की फोटो वायरल: लोग पांव धोकर लगाते दिखे तिलक
हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज की तीन फोटो वायरल हो रही हैं। अंबाला छावनी के एक घर में वायरल हुईं दो फोटो में कुछ लोग उनके पांव धोकर तिलक लगा रहे हैं। तीसरी फोटो में उनके सामने कई प्रकार के भोग रखे हुए हैं। सोमवार को दिनभर ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं। विज ने इससे पहले भी कई बार सुर्खियां बटोरी हैं। ...पढ़ें विस्तृत खबर
हरियाणा: अब बैंकों के सामने होगा पूरे परिवार के कर्ज का बही-खाता, सरकार ने जुटाया 40 लाख परिवारों का ब्योरा
हरियाणा के सरकारी, निजी बैंकों के सामने अब पूरे परिवार के कर्ज का बहीखाता होगा। प्रदेश सरकार की परिवार पहचान पत्र योजना से यह संभव हुआ है। 40 लाख परिवारों का ब्योरा जुटा लिया है और 15 लाख परिवारों का जल्दी एकत्रित कर लिया जाएगा। यह खुलासा सोमवार को वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में किया। उन्होंने कहा कि सिबिल में तो कर्ज लेने वाले के बारे में ही जानकारी मिलती है, पीपीपी में पूरे परिवार का ब्योरा है। ...पढ़ें विस्तृत खबर