फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   All banks of Haryana will have full family loan information

हरियाणा: अब बैंकों के सामने होगा पूरे परिवार के कर्ज का बही-खाता, सरकार ने जुटाया 40 लाख परिवारों का ब्योरा

Tue, 16 Nov 2021 10:00 AM IST
प्रमोद कुमार यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Tue, 16 Nov 2021 10:00 AM IST
सार

हरियाणा में अब निजी और सरकारी बैंकों के पास पूरे परिवार के कर्ज का ब्योरा होगा। पारिवारिक सदस्यों के लोन, देय राशि, डिफाल्टर होने का रिकॉर्ड एक क्लिक पर मिल जाएगा। स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी में वित्त सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने यह खुलासा किया है। अब कोई भी डिफाल्टर लोन नहीं ले सकेगा।

विज्ञापन
All banks of Haryana will have full family loan information
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के सरकारी, निजी बैंकों के सामने अब पूरे परिवार के कर्ज का बहीखाता होगा। प्रदेश सरकार की परिवार पहचान पत्र योजना से यह संभव हुआ है। 40 लाख परिवारों का ब्योरा जुटा लिया है और 15 लाख परिवारों का जल्दी एकत्रित कर लिया जाएगा। यह खुलासा सोमवार को वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में किया। उन्होंने कहा कि सिबिल में तो कर्ज लेने वाले के बारे में ही जानकारी मिलती है, पीपीपी में पूरे परिवार का ब्योरा है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के फोटो वायरल: लोग पांव धोकर लगाते दिखे तिलक, सामने रखे कई तरह के भोग
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक परिवार के कितने सदस्यों ने कौन-कौन सी योजनाओं में लोन लिया है, कितनी राशि चुकाई है, कौन कर्ज चुकाने के मामले में दागी है। अगर एक परिवार में दो या इससे अधिक भाई हैं और संयुक्त परिवार में रहते हैं तो उनके, बच्चों, पत्नियों के नाम पर लिए गए कर्ज का पूरा ब्योरा एक क्लिक पर सामने आ जाएगा। किस संपत्ति पर लोन लिया है, ये भी जानकारी मिलेगी। निजी लोन है या किसी सरकारी योजना के तहत राशि ली है, यह सारा डाटा अब बैंक सरकार से ले सकते हैं। इससे बैंकों को लोन डिफाल्टरों के केस कम करने में मदद मिलेगी। चूंकि, परिवार का एक सदस्य लोन डिफाल्टर है और दूसरा उसी संपत्ति पर कर्ज लेना चाहता है तो भविष्य में नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण के राज्यों के फल, कश्मीर के सेब नहीं होंगे खराब
 प्रसाद ने कहा कि दक्षिण के राज्यों से हरियाणा आने वाले फल व कश्मीर के सेब भविष्य में खराब नहीं होंगे। केएमपी के साथ हरियाणा सरकार खुद नई रेल लाइन बना रही है। इसके जरिये दक्षिण के फल व कश्मीर का सेब सीधे प्रदेश की मंडियों में पहुंचेगा। अभी दिल्ली व कुंडली सीमा पर कई-कई दिन तक बाहर से आने वाला सामान फंसा रहता है। जिससे 30-40 फीसदी फल खराब हो जाते हैं। 

ये भी पढ़ें-हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट को दिया जवाब: दूषित पानी की सप्लाई की समस्या का निदान करने को प्रयास जारी

और दिल्ली पहुंच जाएंगे 45 मिनट में
नई रेल लाइन से राजस्थान, महाराष्ट्र व दक्षिण के राज्यों को काफी सुविधा होगी। दिल्ली-करनाल हाई स्पीड ट्रेन की डीपीआर तैयार हो गई है। ये रेलवे लाइन बनने से 40-45 मिनट में दिल्ली पहुंच जाएंगे। अभी दो घंटे लगते हैं। दिल्ली-अलवर रेलवे लाइन पर काम चल रहा है। प्रदेश सरकार जल्द ही हरियाणा इन्फ्रास्ट्रक्चर बांड जारी करेगी। इससे ढांचागत विकास में बड़ी मदद मिलने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed