फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 13 november 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: जींद में मां की हत्या के बाद बेटे ने की आत्महत्या, सोनीपत में डबल मर्डर का आरोपी कोच और साथी रिमांड पर

Sat, 13 Nov 2021 04:38 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: प्रमोद कुमार Updated Sat, 13 Nov 2021 04:38 PM IST
सार

जींद के मोहलखेड़ा गांव में एक युवक पहले अपनी मां की सिलिंडर मारकर हत्या की, बाद में उसने खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक रेलकर्मी था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, सोनीपत में महिला पहलवान और उसके भाई की हत्या के आरोपी कोच पवन और उसके साथी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
Haryana Top News 13 november 2021
हरियाणा की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज, सुपर-100 जैसी प्रतियोगिताओं की तर्ज पर शिक्षा विभाग की ओर से 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के लिए कोचिंग देने की योजना तैयार की है। शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में बुनियाद कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसमें कोचिंग लेकर 9वीं के विद्यार्थी आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर, डॉक्टर बन सकेंगे। सरकारी स्कूल में 10वीं पास करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के लिए परीक्षा ली जाती थी। इस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को एनटीएससी, एनडीए, सुपर-100, हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज, इनसपिरे अवार्ड, साइंस क्विज, जेएलएनएसएमईई, साइंस एस्से, मैथ क्विज की कोचिंग दी जा रही थी। अब इसमें बदलाव किया गया है। अब दो साल पहले ही यानी नौवीं में पढ़ने वाले चयनित विद्यार्थियों को ही कोचिंग दी जाएगी, ताकि समय रहते तैयारी अच्छी तरह से हो और परिणाम भी सकारात्मक आएं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पहली बार बुनियाद कार्यक्रम की शुरुआत की है। प्रदेश सरकार का रेवाड़ी की विकल्प फाउंडेशन से टाईअप है। यह संस्था सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को कोचिंग देने का काम करती है। इस समय एनटीएससी, एनडीए व सुपर-100 की तैयारी यह सोसाइटी कर रही है। पढ़ें अन्य खबरें...

विज्ञापन


जींद: नरवाना में रेल कर्मी ने सिलिंडर मारकर की मां की हत्या, इसके बाद रेल के आगे कूदकर दी जान

जींद के नरवाना में एक युवक ने देर रात सिलिंडर से हमला कर अपनी मां की हत्या कर दी। रेलवे कॉलोनी में देर रात 35 वर्षीय अजय द्वारा वारदात की गई। युवक मानसिक तौर पर परेशान बताया जा रहा है। अपनी मां की हत्या करने के बाद घर में भी रखे कपड़ों में आग लगा दी। इसे फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बुझाया। अजय रेलवे में नौकरी करता है। पिछले लगभग एक साल से नौकरी पर नहीं जा रहा था। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


सोनीपत डबल मर्डर: मुख्य आरोपी कोच और साथी रिमांड पर, महिला पहलवान और भाई की ली थी जान

सोनीपत के खरखोदा की रेसलर निशा दहिया और उनके भाई सूरज की हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी कोच पवन और उसके साले सचिन को पुलिस ने शनिवार को सोनीपत कोर्ट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया। पुलिस ने दोनों का 5 दिन का रिमांड कोर्ट से मांगा। कोर्ट ने सुनवाई के बाद दोनों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान इनसे सीसीटीवी की डीवीआर बरामद करने का प्रयास करेगी। साथ ही वारदात स्थल पर लेकर जाएगी। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत: बाथरूम के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला महिला मुक्केबाज का शव, यूपी की लड़की खरखौदा में ले रही थी ट्रेनिंग

सोनीपत के खरखौदा में किराए के मकान में रह रही महिला मुक्केबाज का शव संदिग्ध अवस्था में बाथरूम के अंदर मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा। यूपी के जिला बागपत के गांव मवीकलां की रहने वाली भावना (21) खरखौदा स्थित बॉक्सिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थी। वह फिलहाल खरखौदा के वार्ड-7 निवासी कर्मबीर के मकान में साथी खिलाड़ियों के साथ किराए पर रह रही थी। शुक्रवार को भावना नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। ...पढ़ें विस्तृत खबर

जींद: जेई का आपत्तिजनक वीडियो बना ठग लिए 23 लाख, चालक की पत्नी ने रची रिलेशन बनाकर साजिश 

शहरी विकास प्राधिकरण में कार्यकरत एक जेई की शिकायत पर धोखाधड़ी कर 23 लाख रुपये हड़पने और महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में जेई ने कहा कि उसने गांव के ही एक ही व्यक्ति को उसकी गाड़ी पर चालक के तौर पर रखा था। एक साल पहले वह बिना बताए नौकरी छोड़कर चला गया। उसके बाद उसकी पत्नी जेई से बात करने लगी। इसी दौरान दोनों के बीचशारीरिक संबंध बने थे। 11 नवंबर को महिला ने फोन कर जेई को बुलाया कि उसकी तबीयत खराब है। ...पढ़ें विस्तृत खबर


चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा के माननीयों पर लंबित आपराधिक मामलों के निपटारे के प्रयास से हाईकोर्ट नाराज

माननीयों पर लंबित आपराधिक मामलों का जल्द निपटारा करने के लिए हरियाणा व पंजाब सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने असंतुष्टि व्यक्त की है। हाईकोर्ट ने कहा कि प्रयास केवल दिखाने के लिए किए जा रहे हैं, न कि इसका प्रभाव क्या होगा, यह देखते हुए। हरियाणा में 16 और पंजाब में 19 मामले अभी भी लंबित हैं। हाईकोर्ट ने अब लंबित मामलों को लेकर 6 सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का दोनों राज्यों को आदेश दिया है। हरियाणा सरकार द्वारा हाईकोर्ट को मई में दिए गए हलफनामे में बताया गया कि 44 मामलों में जांच लंबित थी, जो अब केवल 17 मामलों में लंबित है। ...पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed