{"_id":"60ed7daf0146647fc61a1206","slug":"haryana-top-news-13-july-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: फिर बिगड़ी राम रहीम की तबीयत और बिजली की डिमांड में कमी... पढ़ें पांच बड़ी खबरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: फिर बिगड़ी राम रहीम की तबीयत और बिजली की डिमांड में कमी... पढ़ें पांच बड़ी खबरें
Tue, 13 Jul 2021 05:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 13 Jul 2021 05:19 PM IST
सार
हरियाणा में बिजली संकट से बचने के लिए सरकार की ओर से बिजली चोरों पर की गई सख्ती की योजना कारगार साबित हुई है। कार्रवाई का असर ये है कि अचानक ही बिजली की मांग में एक करोड़ यूनिट की गिरावट दर्ज की गई है। छापेमारी से पहले जहां 25.54 करोड़ यूनिट की खपत चल रही थी। अब पिछले दो दिनों से यह मांग घटकर 24.50 करोड़ यूनिट रह गई है।
विज्ञापन
हरियाणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साध्वी यौन शोषण के मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की तबीयत मंगलवार को एक बार फिर बिगड़ गई। जेल प्रशासन की ओर से मंगलवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे गुरमीत राम रहीम को दिल्ली के एम्स अस्पताल में ले जाया गया। वहीं हरियाणा सरकार ने छठी से 12वीं के स्कूल खुलने से पहले कोरोना के मद्देनजर बच्चों की सुरक्षा के लिए अनेक अहम निर्णय लिए हैं। पढ़ें अन्य खबरें...
रोहतक: फिर बिगड़ी डेरा प्रमुख राम रहीम की तबीयत, इस बार सीधे दिल्ली एम्स किया गया रेफर
साध्वी यौन शोषण के मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की तबीयत मंगलवार को एक बार फिर बिगड़ गई। जेल प्रशासन की ओर से मंगलवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे गुरमीत राम रहीम को दिल्ली के एम्स अस्पताल में ले जाया गया। दोपहर को उसकी एमआरआई करवाई गई। जिला पुलिस की विशेष टीम भी डीएसपी शमशेर के नेतृत्व में साथ गई है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
हरियाणा: स्कूलों में बच्चों के लिए कक्षावार बनेंगे अलग-अलग रास्ते, एक सेक्शन में नहीं होंगे 30 से ज्यादा विद्यार्थी
हरियाणा सरकार ने छठी से 12वीं के स्कूल खुलने से पहले कोरोना के मद्देनजर बच्चों की सुरक्षा के लिए अनेक अहम निर्णय लिए हैं। स्कूल बबल-1, बबल-2 के तहत बच्चों की पढ़ाई होगी। बच्चों के आवागमन के लिए कक्षावार अलग-अलग रास्ते बनेंगे। सभी कक्षाओं के बच्चों के लिए आने व जाने का रास्ता अलग-अलग होगा। स्कूल खुलने व बंद होने का सेक्शन अनुसार कार्यक्रम बनेगा।
पढ़ें विस्तृत खबर...
राहत भरी खबर: हरियाणा में बढ़ रही है मानसून की सक्रियता, 15 जुलाई तक अच्छी बरसात की संभावना
हरियाणा में मानसून के आगमन में देरी हो रही है। हालांकि अब मानसून के आने की उम्मीद बंधने लगी है। सोमवार देर शाम को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। दिन भर लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे, लेकिन शाम को हवाओं के साथ हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा में बिजली संकट: बिजली चोरी पर सख्त हुई सरकार... तो मांग में आई एक करोड़ यूनिट की गिरावट
हरियाणा में बिजली संकट से बचने के लिए सरकार की ओर से बिजली चोरों पर की गई सख्ती की योजना कारगार साबित हुई है। कार्रवाई का असर ये है कि अचानक ही बिजली की मांग में एक करोड़ यूनिट की गिरावट दर्ज की गई है। छापेमारी से पहले जहां 25.54 करोड़ यूनिट की खपत चल रही थी। अब पिछले दो दिनों से यह मांग घटकर 24.50 करोड़ यूनिट रह गई है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: 31 जुलाई को सरकार मनोज यादव को करेगी रिलीव, उसी दिन प्रदेश को मिलेगा नया डीजीपी
हरियाणा सरकार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव को 31 जुलाई को रिलीव करेगी। यूपीएससी को भेजे जवाब में सरकार ने यह तारीख लिखकर भेजी है। साथ ही सात नामों का पैनल भेजा है, इनमें से एक नाम पर मुहर लगेगी। हरियाणा सरकार ने जो पैनल भेजा है उसमें पीके अग्रवाल, आरसी मिश्रा, मोहम्मद अकील, शत्रुजीत कपूर, देसराज सिंह, आलोक राय और एसके जैन का नाम शामिल है।