हरियाणा की बड़ी खबरें: पानीपत व कैथल में सड़क हादसे में 6 की मौत, रोहतक में गोली मारकर तो बहादुरगढ़ में गला रेतकर हत्या
रोहतक के गांव मकड़ोली कलां की एक बुजुर्ग महिला की आसौदा रेलवे स्टेशन के पास गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं पानीपत में जीटी रोड स्थित पुलिस लाइन के पास शुक्रवार सुबह पांच बजे बड़ा हादसा हो गया। ओवरटेक कर रहे ट्रक ने इको कार को टक्कर मार दी। हादसे में इको गाड़ी में सवार एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए 75 फीसदी आरक्षण प्रदान करने वाले कानून पर रोक लगाने के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की है। हाईकोर्ट ने यह आदेश गुरुवार को पारित किया था। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शुक्रवार को चीफ जस्टिस के सामने इस याचिका का उल्लेख करते हुए तत्काल सूचीबद्ध करने का आग्रह किया। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि मुझे 90 सेकंड सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली और वैधानिक अधिनियम पर रोक लगा दी। आदेश अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश आने की स्थिति में कृपया सोमवार को सुनवाई की जाए। जिसके बाद चीफ जस्टिस सोमवार को सूचीबद्ध करने के लिए तैयार हो गए बशर्ते आदेश उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाए। अन्य खबरें पढ़ें...
फर्जीवाड़ा: हरियाणा में बना दिए दो आतंकियों समेत 22 अपराधियों के पासपोर्ट, एनआईए के इनपुट पर हुई जांच
करनाल में पंजाब समेत अन्य राज्यों के 22 अपराधियों के पासपोर्ट बना दिए गए। इनमें आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार हो चुके पंजाब निवासी पवनदीप उर्फ तीता और हरजीत उर्फ जीता भी शामिल हैं। एक-एक अपराधी पर 8 से 10 तक एफआईआर दर्ज हैं। ये सभी बदमाश विदेश भागने की फिराक में थे। एनआईए और आईबी के इनपुट के बाद सक्रिय हुई हरियाणा पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। पढ़ें विस्तृत खबर...
वारदात: भतीजी की शादी में जा रही बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में बने कमरे में निर्वस्त्र मिला शव
रोहतक के गांव मकड़ोली कलां की एक बुजुर्ग महिला की आसौदा रेलवे स्टेशन के पास गला रेतकर हत्या कर दी गई। वृद्धा का शव एक खेत में बने कमरे में निर्वस्त्र हालत में मिला है। रोहतक के गांव मकड़ोली कलां की यह महिला आसौदा गांव की बेटी थी और अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए गुरुवार शाम को ट्रेन से आई थी। आसौदा रेलवे स्टेशन से पैदल घर जाते समय शाम लगभग छह बजे किसी ने महिला को पकड़ लिया और नजदीक ही एक डेरी के कमरे में ले जाकर निर्ममता पूर्वक गला रेतकर हत्या कर दी। पढ़ें विस्तृत खबर...
Panipat: बहन की मौत का मातम मनाने जा रहे थे, हादसे में गई एक ही परिवार के चार लोगों की जान
पानीपत में जीटी रोड स्थित पुलिस लाइन के पास शुक्रवार सुबह पांच बजे बड़ा हादसा हो गया। ओवरटेक कर रहे ट्रक ने इको कार को टक्कर मार दी। हादसे में इको गाड़ी में सवार एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मृतकों में 2 सगे भाई, एक बच्चा और मृतक भाइयों का चाचा शामिल है। सभी लोग यूपी से कैथल जा रहे थे। सूचना पाकर सेक्टर 29 थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पढ़ें विस्तृत खबर...
कैथल: टायर फटने के कारण पेड़ से टकराई कार, दो कबड्डी खिलाड़ियों की मौत, दो घायल
जींद-कैथल रोड पर गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों कबड्डी के नेशनल लेवल के खिलाड़ी थे। वे अपने तीन दोस्तों के साथ एक कार में कैथल से अपने-अपने गांवों की ओर लौट रहे थे। पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई जा रही है। पढ़ें विस्तृत खबर...
रोहतक में हत्या: खिड़वाली गांव में काम कर रहे किसान पर बरसाईं गोलियां, पुलिस को पुरानी रंजिश में वारदात का शक
रोहतक का गांव खिड़वाली शुक्रवार सुबह गोलियों से गूंज उठा। 48 वर्ष के किसान रोहतास उर्फ पप्पू की बाइक सवार युवकों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह अपने प्लाट में पशुओं के लिए जमीन में खूंटा गाड़ रहा था। सदर पुलिस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश मान कर चल रही है। पढ़ें विस्तृत खबर...