फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana:Three district wrestling association secretaries and one academy suspended for players going on strike

Haryana: खिलाड़ियों के धरने में जाने पर तीन जिला कुश्ती संघ सचिव और एक अकादमी निलंबित

Wed, 10 May 2023 01:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 May 2023 01:28 AM IST
सार

हरियाणा कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहतास नांदल ने हिसार, झज्जर और मेवात के सचिवों पर कार्रवाई की है। इसके अलावा हिसार के मिर्चपुर की शहीद भगत सिंह कुश्ती अकादमी को भी निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Haryana:Three district wrestling association secretaries and one academy suspended for players going on strike
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन करने पर हरियाणा कुश्ती संघ अध्यक्ष रोहतास नांदल ने तीन जिला कुश्ती संघ के सचिवों को निलंबित कर दिया है। इनमें झज्जर, हिसार और मेवात के जिला सचिव शामिल हैं। इसके अलावा हिसार के मिर्चपुर की शहीद भगत सिंह कुश्ती अकादमी को भी निलंबित कर दिया गया है। वहीं, अखाड़ा डेवलेपमेंट एसोसिएशन हरियाणा ने इस आदेश को मानने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन


हरियाणा कुश्ती संघ अध्यक्ष रोहतास नांदल ने तीन-चार दिन पहले आदेश जारी कर झज्जर जिला कुश्ती संघ सचिव आर्य वीरेंद्र दलाल, हिसार जिला कुश्ती संघ सचिव संजय मलिक और मेवात जिला कुश्ती संघ सचिव जयभगवान को निलंबित कर दिया। इन सभी पर धरने पर बैठे खिलाड़ियों को समर्थन देने का आरोप है।
विज्ञापन


इस संबंध में वीरेंद्र ने कहा कि बृजभूषण शरण ने जब से कुश्ती महासंघ के प्रधान की जिम्मेदारी संभाली है तब से वे तानाशाही कर रहे हैं। खिलाड़ियों के शोषण की बात हमारे समक्ष पहले भी आती रही है, लेकिन कॅरियर बचाने के लिए कोई लड़की खुलकर नहीं बोल पाती थी। उन्होंने कहा कि मुझे जिला सचिव की जिम्मेदारी से हटाने पर जिले में कुश्ती को बहुत नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना कोई बैठक बुलाए रोहतास ने भी बृजभूषण शरण वाला तरीका अपनाया है। हिसार के संजय मलिक का कहना है कि वह जंतर-मंतर पर पहलवानों को समर्थन देने गए ही नहीं थे। इसके अलावा सिर्फ अकेले प्रधान को सस्पेंड करने का कोई अधिकार नहीं है। इसके लिए पूरी बॉडी बैठती है और वही निर्णय लेती है।

संघ के पास नहीं निलंबन का अधिकार: अजय
मिर्चपुर अकेडमी के संचालक अजय पहलवान ने कहा कि संघ के पास अकादमी को निलंबित करने का अधिकार नहीं है। हरियाणा कुश्ती संघ का काम कुश्ती के लिए खिलाड़ियों का चयन और खेल कराना होता है। रोहतास नांदल ने यह पत्र किसी के दबाव में जारी किया है, लेकिन हम इस प्रकार का दबाव मानने वाले नहीं। अखाड़ा डेवलपमेंट एसोसिएशन हरियाणा के नेतृत्व में हरियाणा के सभी अखाड़े चल रहे हैं और अखाड़े जो भी आदेश मानेंगे वह अखाड़ा डेवलेपमेंट एसोसिएशन का ही माना जाएगा।


छोटे खिलाड़ियों को धरने में ले गए: रोहतास
हरियाणा कुश्ती संघ अध्यक्ष रोहताश नांदल ने बताया कि मिर्चपुर की भगत सिंह कुश्ती अकादमी के संचालक छोटे पहलवानों को धरने में ले गए थे। जिला इकाइयों को सलाह दी गई कि वे खिलाड़ियों को किसी गतिविधि में शामिल न करें, क्योंकि इनके पास हरियाणा खेल विभाग के साथ-साथ साई की नर्सरी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed