{"_id":"65c50b3392eae1495501e656","slug":"haryana-raids-at-120-places-against-illegal-mining-748-vehicles-checked-99-seized-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अवैध खनन के खिलाफ 120 स्थानों पर छापे, 748 वाहन जांचे, 99 जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अवैध खनन के खिलाफ 120 स्थानों पर छापे, 748 वाहन जांचे, 99 जब्त
Thu, 08 Feb 2024 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 08 Feb 2024 10:41 PM IST
सार
ब्यूरो के एडीजीपी डॉ. एएस चावला ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों को एक साथ कई स्थानों पर निशाना बनाने से सकारात्मक परिणाम मिलना तय है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में अवैध खनन को रोकने के लिए हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने सात फरवरी को प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 748 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 99 वाहनों को जब्त किया गया। ये वाहन अवैध रूप से मिट्टी ले जाने, रेत और बजरी से भरे हुए थे। इनमें 15 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 39 हाईवा, डंपर, तीन जेसीबी और 42 ओवरलोडिड वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज ने हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के अधिकारियों को निर्देश जारी कर राज्य में अवैध खनन के खिलाफ अभियान को अधिक कठोरता और प्रभावशीलता के साथ तेज करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने इस संबंध में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को चेतावनी दी कि वे गलत काम करने से बचें, अन्यथा उनके खिलाफ प्रवर्तन ब्यूरो की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन