फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana: Minister Ranjit said- Former CM Hooda is my special friend, Congress Used Me

हरियाणा: बिजली मंत्री रणजीत चौटाला बोले- पूर्व सीएम हुड्डा मेरे खास मित्र, कांग्रेस ने मुझे किया प्रयोग

Wed, 20 Sep 2023 08:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Sep 2023 08:55 PM IST
सार

रणजीत चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा की दोस्ती भी मुझे कांग्रेस छोड़ने से नहीं बचा पाई। कांग्रेस ने मुझे किया प्रयोग। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में सभी विकास कार्य रोहतक में करवाए गए।

विज्ञापन
Haryana: Minister Ranjit said- Former CM Hooda is my special friend, Congress Used Me
मंत्री का स्वागत करते सरपंच एसोसिएशन के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद के हथवाला गांव में प्रदेश के बिजली और जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा मेरे खास मित्र हैं। रोजाना बात भी होती है। चुनाव के परिणाम से पहले भी भूपेंद्र हुड्डा ने अग्रिम बधाई भी दे दी थी और कहा था कि हमें अच्छे आदमियों की जरूरत है, लेकिन मैंने मना कर दिया था। कांग्रेस ने मुझे प्रयोग किया।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के सामने चुनाव लड़वाया तो कभी पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के सामने। कांग्रेस 10 साल राज करने के बाद भी हार गई, क्योंकि सभी विकास कार्य रोहतक में ही करवाए गए, जबकि इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ा तो जीत मिली और भाजपा ने कार्यशैली को देखते हुए मुझे मंत्री भी बनाया।
विज्ञापन


बिजली मंत्री ने कहा कि महम कांड के बाद इनेलो सरकार नहीं बना पाई। निर्दलीय चुनाव जीता तो भाजपा ने मंत्री बनाया। दुष्यंत मेरा पोता है और दोनों के महकमों को मिलाकर 70 प्रतिशत राज आपके हाथ में है। मंत्री ने कहा कि सरकार को बिजली 4.70 रुपये प्रति यूनिट पड़ती है, लेकिन सरकार किसान को 10 पैसे प्रति यूनिट देती है। प्रदेश के किसानों का ट्यूबवेल का बिल 5918 करोड़ रुपये आता है, लेकिन किसानों से मात्र 109 करोड़ का बिल ही वसूला जाता है। इससे सस्ती बिजली कहीं नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे प्रदेश के 5617 गांवों में 24 घंटे बिजली मुहैया करवाई जा रही है। प्रदेश में देश की 50 प्रतिशत कारें और 60 प्रतिशत मोटर साइकिल बेहतरीन बिजली मिलने पर ही बन रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि दिल्ली में सस्ती बिजली मिल रही है। दिल्ली की अधिकतर जनता गुरुग्राम और फरीदाबाद में रहती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को चाहिए कि पहले अपनी जनता को संभालें। इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन की प्रधान शिक्षा देवी, सतीश नैन, कुलदीप दलाल, देवेंद्र, पवन लाठर व सतीश मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed