फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana: Hooda said- Haryana has become a migration state under BJP rule

Haryana: हुड्डा बोले- भाजपा राज में पलायन राज्य बना हरियाणा, कांग्रेस प्रतिभा व अवसरों का पलायन रोकेगी

Sat, 28 Sep 2024 07:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 07:30 PM IST
सार

हरियाणा के हुड्डा बोले- कांग्रेस सरकार बनने पर हरियाणा से प्रतिभा व अवसरों का पलायन रोकेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाजपा राज में पलायन राज्य बना है। 

विज्ञापन
Haryana: Hooda said- Haryana has become a migration state under BJP rule
संबोधित करते भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को ‘पलायन राज्य‘ बना दिया है क्योंकि आज रगदारी के डर से कंपनियां व कारोबारी हरियाणा से पलायन कर रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि रोजगार ना मिलने की वजह से युवा दूसरे प्रदेश व देशों में पलायन कर रहे हैं। भाव ना मिलने की वजह से किसान खेती से पलायन कर रहे हैं। अग्निवीर से दुखी युवा स्टेडियम से पलायन कर गए और हरियाणा की नौकरियां दूसरे राज्यों में पलायन कर रही हैं।

विज्ञापन


हुड्डा शनिवार को कलायत के जाखौली में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हरियाणा से लगातार हो रहा प्रतिभाओं व अवसरों का पलायन बेहद चिंताजनक है। इसको रोकना कांग्रेस की पहली प्राथमिकता होगी। सरकार बनने पर कांग्रेस सुनिश्चित करेगी कि हरियाणा से अपराधियों, बदमाशों, नशाखोरी, बेरोजगारी, महंगाई व तानाशाही का पलायन हो और प्रदेश विकास व खुशहाली में देश का नंबर वन राज्य बने।
विज्ञापन


दीपक राणा और दीप मलिक ने ज्वाइन की कांग्रेस
जनसभा को हुड्डा के साथ-साथ सांसद जयप्रकाश जेपी, पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह बरवाला, वरिष्ठ नेता फूल सिंह खेड़ी, रामभज समेत कई लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर बीजेपी किसान मंडल अध्यक्ष सतबीर गिल, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक राणा और जेजेपी छोड़कर जिला परिषद चेयरमैन दीप मलिक ने कांग्रेस ज्वाइन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके साथ ब्लॉक समिति के 17 में से 11 सदस्य बीजेपी व जेजेपी छोड़कर भी कांग्रेस में शामिल हुए। हुड्डा ने यहां एकबार फिर धान के किसानों की परेशान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू की जाएगी। इस मौके पर जयप्रकाश जेपी ने बताया कि कांग्रेस ने ऐसा घोषणापत्र जारी किया है, जो हर वर्ग की उम्मीदों को पूरा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed