{"_id":"6190a7775f600c20b92e1491","slug":"haryana-home-minister-anil-vij-said-free-treatment-for-dengue-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी पर भड़के अनिल विज: लाल किला हिंसा के आरोपियों को आर्थिक मदद देने को बताया शर्मनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी पर भड़के अनिल विज: लाल किला हिंसा के आरोपियों को आर्थिक मदद देने को बताया शर्मनाक कदम
Sun, 14 Nov 2021 11:37 AM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:37 AM IST
सार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि लाल किला हिंसा के आरोपियों को इनाम देना शर्मनाक बात है। वहीं, उन्होंने प्रदेश में बढ़ रही डेंगू की बीमारी को लेकर भी चिंता जताई। कहा कि प्रदेश में डेंगू मरीजों का फ्री इलाज किया जा रहा है और किट की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : फाइल
विस्तार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि डेंगू के मामलों पर सरकार नजर बनाए हुए है। प्रदेश में किट की कोई कमी नहीं। सभी लोगों को मुफ्त इलाज मिल रहा है और प्लेटलेट्स भी मुफ्त दे रहे हैं। डेंगू के मामले बढ़ने की तह तक जाने में स्वास्थ्य विभाग के अफसर जुटे हैं। विज ने यह बातें शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। नड्डा के साथ विज ने प्रदेश के ताजा राजनीतिक हालात, किसान आंदोलन, ऐलनाबाद उपचुनाव समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-दोहरी खुशी: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत को मिला खेल रत्न पुरस्कार, बेटी के जन्म की खुशी हुई दोगुनी
विज्ञापन
पंजाब सरकार पर साधा निशाना
विज ने कहा कि किसान आंदोलन का हल न निकलना किसान नेतृत्व की नाकामयाबी है। सरकार बार-बार बातचीत के लिए बुला रही है। एक साल से किसान बैठे हैं, किसानों को अपने नेताओं से पूछना चाहिए कि जिस मुद्दे को लेकर आंदोलन हो रहा है, उसमें कितनी प्रगति हुई। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा लाल किला हिंसा के आरोपियों को आर्थिक सहायता देने को शर्मनाक कदम बताया। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालो को इनाम दिया जा रहा है। प्रदूषण के मुद्दे पर विज ने कहा कि केजरीवाल खुद काम नहीं करना चाहते। गंदे पानी का आरोप हरियाणा पर, प्रदूषण बढ़ता है तो किसानों पर आरोप लगा देते हैं। हरियाणा सरकार प्रदूषण कम करने को लेकर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
डेंगू के बढ़ते मामलों पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जताई चिंता
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने डेंगू के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की है। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आ रही खबरों के मुताबिक कोरोना के बाद डेंगू भी काबू से बाहर होता जा रहा है। पीजीआई समेत तमाम अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड मिल पाना मुश्किल हो रहा है। पिछले 5 साल में इस बार सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। 4 साल में कुल जितने मामले सामने आए थे, उतने ही मामले इस साल सामने आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें-पंजाबः मुख्यमंत्री आवास घेरने जाते आप विधायकों को पुलिस ने लिया हिरासत में
हुड्डा ने कहा कि अस्पतालों में बेड के अलावा प्लेटलेट्स चढ़ाने की किट की भी किल्लत है। 12 जिलों में ब्लड कंपोनेंट से प्लेटलेट्स अलग करने वाली ब्लड सैंपल मशीन तक नहीं है। सरकार ने न तो डेंगू के लारवा को खत्म करने के लिए विशेष प्रबंध किया और न ही उसको फैलने से रोकने के लिए फॉगिंग पर ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का यह ढुलमुल रवैया आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।