{"_id":"617150173ed0ce7b7d0d4cae","slug":"haryana-deputy-cm-dushyant-chautala-said-government-will-bring-new-evehicle-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले-नई ई-व्हीकल पॉलिसी लाएगी सरकार, ऐलनाबाद उपचुनाव 30 हजार वोटों से जीतेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले-नई ई-व्हीकल पॉलिसी लाएगी सरकार, ऐलनाबाद उपचुनाव 30 हजार वोटों से जीतेंगे
Thu, 21 Oct 2021 05:04 PM IST
प्रमोद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Thu, 21 Oct 2021 05:04 PM IST
सार
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सरकार जल्द ही नई ई-व्हीकल पॉलिसी लेकर आएगी। सरकार की ओर से लोगों को भी ई-व्हीकल के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव गठबंधन का उम्मीदवार भारी मतों से जीतेगा। दूसरे दलों में बेचैनी है। उन्होंने कहा कि 30 हजार वोटों से जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला
- फोटो : facebook.com/dchautala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार आगामी एक माह के अंदर नई ई-व्हीकल पॉलिसी लेकर आ रही है। इस बाबत हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ई-व्हीकल को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 2022 तक हरियाणा की सड़कों पर टू और थ्री नहीं, बल्कि पांच हजार फोर व्हीलर ई-व्हीकल भी देखने को मिलेंगे, चाहे उसमें बस ही शामिल क्यों न करनी पड़े। कमर्शियल के साथ सरकारी कर्मियों को भी ई-व्हीकल के लिए प्रेरित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल पंजाब के एक और किसान की मौत
हेल्थ कर्मियों को बधाई दी
100 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगने का श्रेय उन्होंने हेल्थ कर्मियों को दिया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज पहली और दूसरी डोज इस टीके की मिलाई जाए तो लगभग देश की 70 फीसद आबादी कवर हो चुकी है। कोरोना की जो तीसरी लहर का डर लोगों को है, कहीं न कहीं उसमें यह चीज लाभदायक रहेगी। ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा-जेजेपी गठबंधन का उम्मीदवार जीत दर्ज करेगा। आज हमारे गैर राजनीतिक लोगों की वजह से दूसरे दल घबरा रहे हैं। चुनाव आयोग को शिकायतें की जा रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर निहंग फिर विवादों में, इस बार मुर्गा नहीं देने पर पोल्ट्री फार्म के कारिंदे को पीटा, वीडियो वायरल
ऐलनाबाद में जल्द जाउंगा प्रचार के लिए
दुष्यंत ने कहा कि ऐलनाबाद में जिस दिन हम प्रचार के लिए जाएंगे, उस दिन उनकी क्या हालत होगी। शीघ्र ही मैं और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा सरकार के दूसरे लोग भी वहां प्रचार के लिए जाएंगे और जीत का मार्जिन बढ़ाएंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज के समय में हम 10 से 12 हजार से जीतकर आ रहे हैं। हमारा टारगेट जीत का लक्ष्य बढ़ाना है। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन का कैंडिडेट 25 से 30 हजार वोटों से जीतेगा।