{"_id":"65afe5112a1459e2a30090da","slug":"haryana-daughter-born-in-the-house-of-deputy-chief-minister-dushyant-on-the-day-of-pran-pratistha-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: प्राण प्रतिष्ठा के दिन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: प्राण प्रतिष्ठा के दिन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Tue, 23 Jan 2024 09:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 23 Jan 2024 09:40 PM IST
सार
पत्नी मेघना ने बेटी को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई। समर्थक भी सोशल मीडिया पर परिवार को बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला और मेघना की शादी की फोटो।
विस्तार
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के घर एक नन्ही परी आई है। वह प्राण प्रतिष्ठा के दिन पिता बने हैं। उनकी पत्नी मेघना ने 22 जनवरी को बेटी को जन्म दिया है। चौटाला दंपती की यह पहली संतान है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।
उन्होंने लिखा कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ दिन पर हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी पत्नी मेघना और मुझे एक अनमोल बेटी का आशीर्वाद मिला। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। आपका प्यार और आशीर्वाद हमारे लिए बहुत मायने रखता है।
विज्ञापन
दादा पहुंचे थे अयोध्या
जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नवजात बेटी के दादा डॉ. अजय सिंह चौटाला व प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला (बेटी के चाचा) रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है। हर मन में राम नाम है। हर जुबान राम नाम जप रही है। रोम-रोम में राम रमे हैं।