{"_id":"eba51a1ab0108169c4a79d17f9af2418","slug":"haryana-congress-changing-in-state-body-ashok-tanwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा कांग्रेस के संगठन में होगा बदलाव: तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा कांग्रेस के संगठन में होगा बदलाव: तंवर
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Mar 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कांग्रेस कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने अनुशासन समिति की पेशकश कर दी है।
पार्टी के अंदर जो व्यक्ति अनुभवी होगा, वही समिति का मुखिया होगा। आने वाले समय में संगठन में भी बदलाव तय हैं। यह संकेत तंवर ने दिए हैं।
यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि काम करने वाले जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों को पार्टी साथ लेकर चलेगी, लेकिन जो काम करने वाले नहीं हैं उनको बदला जाएगा।
वर्करों के कामकाज के आधार पर उनका फैसला लिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में अनुपस्थित नेताओं पर भी तंवर बोलने से नहीं हिचके।
उन्होंने कहा कि बैठक में आने वालों को फायदा होगा और न आने वालों को नुकसान।
हरियाणा में अलग शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन के बारे में उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सोनिया और राहुल गांधी दोनों नेता सैद्धांतिक तौर पर तैयार हैं।
मुख्यमंत्री हुड्डा से भी उन्होंने बात की थी, उन्हें भी कोई ऐतराज नहीं है। कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं, जिनका समाधान कर लिया जाएगा।
चुनाव की तैयारियों पर तंवर ने कहा कि समय कम है, संगठन को भी देखना है और आचार संहिता भी निकट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जीतने वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी।